दिल्ली में फिर दरिंदगी: 9 साल की मासूम से बलात्कार, हत्या कर सूटकेस में बंद शव
News Image

दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेहरू विहार इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक सूटकेस में बंद मिला।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घिनौनी वारदात को कुछ स्थानीय लड़कों ने अंजाम दिया है। परिवार के शक के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, जो घटना के बाद से ही फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पिता उसे बेहोशी की हालत में जेपीसी अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में बच्ची के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई होगी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई: शाही सजावट और खास मेनू ने खींचा ध्यान

Story 1

कोको गॉफ बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन, सबालेंका को हराया!

Story 1

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC शिमला में इलाज!

Story 1

इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, गिल ने भरी हुंकार, लॉर्ड्स में जमकर किया अभ्यास!

Story 1

बकरीद पर भैंसे के लिए क्यों उतारनी पड़ी पुलिस फोर्स ?

Story 1

कोलंबिया: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार उरीबे पर जानलेवा हमला, रैली में सिर से फूटा खून का फव्वारा!

Story 1

चिराग का 243 सीटों पर ऐलान: NDA में खलबली, JDU-BJP में बेचैनी!

Story 1

मैं डर से कांप रहा हूं, गुंडों ने धमकाया : कनाडाई पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला

Story 1

बस चार दिन और! भारत अंतरिक्ष में भरने जा रहा है ऊंची उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने कहा - मैं एक अरब दिलों की उम्मीदें लिए जाऊंगा

Story 1

IMD का अलर्ट: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी!