कोको गॉफ बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन, सबालेंका को हराया!
News Image

दुनिया की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन 2025 में महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है।

शनिवार, 7 जून को फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में 21 वर्षीय गॉफ ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-7 (5), 6-2, 6-4 से मात दी।

यह कोको गॉफ का पहला फ्रेंच ओपन खिताब है। वहीं, वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका का फ्रेंच ओपन जीतने का सपना इस साल भी अधूरा रह गया। खिताबी मुकाबला 2 घंटा 38 मिनट तक चला। यह कोको गॉफ का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है।

आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच खेले गए फाइनल में पहला सेट काफी रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी। इसके चलते पहला सेट टाईब्रेकर में गया, जहां सबालेंका ने जीत हासिल की।

गॉफ ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और सबालेंका को आसानी से हराया। तीसरे सेट में सबालेंका थकी हुई नजर आईं और उन्होंने गॉफ के आगे घुटने टेक दिए।

साल 2022 में भी कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें इगा स्वियातेक ने हराया था। गॉफ के करियर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब है। इससे पहले उन्होंने साल 2023 में यूएस ओपन अपने नाम किया था।

27 वर्षीय आर्यना सबालेंका पहली बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंची थीं। सबालेंका दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2023, 2024) और एक बार यूएस ओपन (2024) जीत चुकी हैं।

सेमीफाइनल में कोको गॉफ ने फ्रांस की लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराया था। वहीं आर्यना सबालेंका ने चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता इगा स्वियातेक को रोमांचक मैच में 7-6, 4-6, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पुरुष सिंगल्स के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर का सामना रविवार, 8 जून को स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा। वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्कारेज पिछले साल फ्रेंच ओपन जीते थे और वो इस बार अपना खिताब बरकरार रखना चाहेंगे। इटली के जैनिक सिनर की कोशिश पहली बार फ्रेंच ओपन जीतने की होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

26/11: वो साज़िश जो हिंदुस्तान को आतंकवादी बना देती

Story 1

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी सुरंग T-50 से गुजरी

Story 1

गाजा में बेटी के लिए 2300 रुपए में बिका 5 रुपए का पारले-जी बिस्कुट, वायरल हुआ भावुक वीडियो

Story 1

रात 9 बजे के बाद... पुजारा को रोहित की सलाह न मानना पड़ा महंगा, हुई लूटपाट!

Story 1

400 ड्रोन, 40 मिसाइलें: रूसी हमले से यूक्रेन में रात बनी दिन, खौफनाक मंजर

Story 1

हर की पौड़ी पर बड़ा हादसा टला, गंगा में बहते युवक को देवदूतों ने बचाया!

Story 1

गहलोत-पायलट मुलाकात: राजस्थान कांग्रेस में नए समीकरण?

Story 1

पायलट ने किया उड़ान भरने से इनकार, 45 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर बची एक जिंदगी

Story 1

यशस्वी जायसवाल का मैदान पर हंगामा, अंपायर के आउट देने पर भी नहीं लौटे पवेलियन!

Story 1

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग