दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना शनिवार शाम राजधानी बोगोटा में हुई, जब उरीबे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, और उरीबे को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
39 वर्षीय उरीबे, विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उरीबे को रैली में भाषण देते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान, पीछे से हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। दो गोलियां उनके सिर में लगीं, जबकि एक गोली पीठ में लगी।
गोली लगते ही रैली में भगदड़ मच गई। उरीबे के सुरक्षाकर्मी उन्हें संभालने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उरीबे की पार्टी, सेंट्रो डेमोक्रेटिको ने एक बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने कहा कि यह हमला शहर के फोंटिबोन इलाके में हुआ। उरीबे की गंभीर हालत को देखते हुए शहर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
कोलंबिया की वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की सरकार ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे लोकतंत्र के खिलाफ हिंसा का गंभीर कृत्य बताया है।
यह दुखद संयोग है कि 34 साल पहले इसी शहर में उरीबे की पत्रकार मां की हत्या कर दी गई थी। उनकी मां, डायना टर्बे, 1991 में ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल द्वारा अगवा कर ली गई थीं। डायना उस समय एक प्रमुख पत्रकार थीं, जो ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार लिख रही थीं। बचाव अभियान के दौरान उनकी जान चली गई थी।
मिगुएल उरीबे का संबंध राजनीतिक पृष्ठभूमि से रहा है। वे पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं, जो 1978 से 1982 तक कोलंबिया के राष्ट्रपति रहे थे।
यह घटना जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 2022 में हुई हत्या की याद दिलाती है, जब उन्हें एक चुनाव अभियान के दौरान गोली मार दी गई थी।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है। उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कोलंबिया में 2026 में… pic.twitter.com/A4BuErch1o
— Lallu Ram (@lalluram_news) June 8, 2025
इजरायल का दावा: फलस्तीनी कमांडर ढेर, 9 महीने के बच्चे की हत्या का था आरोप; हमास की धमकी - बंधकों को मार देंगे!
गाय या तैराक? पूल में कूदकर गाय ने सबको चौंकाया!
गाजा में आसमान छूती महंगाई: 5 रुपये का पार्ले-जी 2350 रुपये में, आटा 42 हजार के पार!
गहलोत-पायलट मुलाकात: राजस्थान कांग्रेस में नए समीकरण?
कलेक्टर टीना डाबी का अनोखा अंदाज: सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को किया प्रेरित
बेटे के लिए खरीदी ज़मीन बनी उसकी कब्र, लिपटकर रोते पिता का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
डूबती गिलहरी को शख्स ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो
आ गया द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन का बड़ा अपडेट, नजर आएंगे ये खास मेहमान!
इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम का अभ्यास शुरू, पहले टेस्ट के लिए कसी कमर!
सुजलॉन एनर्जी में बड़ी डील: प्रमोटर बेचेंगे 20 करोड़ शेयर!