बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की पहली IPL 2025 ट्रॉफी की खुशी में उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से मातम पसर गया। यह घटना अब सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उजड़े घरों की दर्दनाक कहानी है।
इस हादसे में जान गंवाने वालों में 21 साल का भूमिक लक्ष्मण भी था, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक देखने पहुंचा था। हासन जिले के रहने वाले लक्ष्मण का बेटा भूमिक लक्ष्मण इंजीनियरिंग का छात्र था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लक्ष्मण अपने बेटे की कब्र से लिपटकर फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहे हैं।
21 साल का भूमिक लक्ष्मण तो दुनिया छोड़कर चला गया, लेकिन उसके पिता का बुरा हाल है। बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे बेटे की कब्र से लिपटकर बिलख रहे हैं और कह रहे हैं कि अब कहीं नहीं जाना... मैं यहीं रहूंगा।
हासन जिले में जहां लक्ष्मण ने अपने बेटे के लिए जमीन खरीदी थी, वहीं अब वह दफन है। वही जमीन जो कभी उसके भविष्य की नींव होनी थी, अब उसका अंतिम ठिकाना बन गई है। पिता कहते हैं, जिस जमीन पर उसका घर बनने वाला था, वहीं अब उसकी यादें दफन हैं।
RCB के जश्न में शामिल भूमिक के पास जिंदगी के कई सपने थे। पिता लक्ष्मण, जो कब्र के पास जमीन पर लेटे थे, बोले- जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वो किसी और के साथ न हो। ये शब्द एक टूटे हुए पिता के नहीं, एक टूटे हुए इंसान की पुकार हैं।
लक्ष्मण ने अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम न करने की गुज़ारिश की थी। उन्होंने कहा- मेरा एक ही बेटा था। कृपया उसके शरीर को टुकड़ों में मत काटिए। इस अपील में सिर्फ दर्द नहीं, बल्कि वो बेबसी भी है जो किसी मजबूर बाप की आंखों से फूट रही थी।
घटना के बाद सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव और इंटेलिजेंस चीफ को भी पद से हटा दिया गया है। लेकिन जिनकी दुनिया उजड़ गई, उनके लिए यह सजा नहीं, सिर्फ औपचारिकता है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 47 से ज्यादा घायल हो गए। मरने वालों में एक 14 साल की बच्ची भी शामिल है। सभी लोग RCB के खिलाड़ियों की एक झलक पाने और जीत के जश्न में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन भीड़ कंट्रोल में नहीं रही।
ಕೊಲೆಗಡುಕ ಸಿಎಂ @siddaramaiah ಅವರೆ, ಕೊಲೆಗಡುಕ ಡಿಸಿಎಂ @DKShivakumar ಅವರೆ,
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) June 7, 2025
ನೀವು ಮನಸ್ಸು ಮಾಡಿದ್ದರೆ ಐಷಾರಾಮಿ ಹೋಟೆಲ್ನಲ್ಲಿ ನಿಮ್ಮ ಮಕ್ಕಳು ಹಾಗೂ ಮೊಮ್ಮಕ್ಕಳೊಂದಿಗೆ ಕಪ್ ಜೊತೆ ಫೋಟೋ ತೆಗೆಸಿಕೊಳ್ಳಬಹುದಿತ್ತು. ಆದರೆ ವಿಧಾನಸೌಧದ ಮೆಟ್ಟಿಲುಗಳ ಮೇಲೆಯೇ ಫೋಟೋ ತೆಗೆಸಿಕೊಳ್ಳಬೇಕೆಂಬ ನಿಮ್ಮ ಹಠ 11 ಕುಟುಂಬಗಳು ಪ್ರತಿನಿತ್ಯ… pic.twitter.com/l27yBoeiiX
भारत के आगे पस्त पाकिस्तान: अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम की भीख
सगाई के जश्न में रिंकू सिंह की झिझक, प्रिया सरोज का जोश!
शिकायत तो ट्रंप से भी है : महिला आयोग सदस्य के सामने डॉक्टर के अजीबोगरीब बयान
1000 साल पुराने बांध का रहस्य: भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना!
कनाडा में मोदी को जी-7 का न्योता: क्यों उठे सवाल, क्या है वजह?
विशालकाय छिपकली स्टोर में रेंगती हुई आई, पीठ पर चढ़कर बैठ गई!
बगावत के मूड में चिराग पासवान? बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान!
मंत्रीजी ने फेंक दिया गुलदस्ता, अधिकारी रह गईं दंग! - वीडियो वायरल
ये कैसा रन आउट! फील्डर के पैर से लगकर गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, अंपायर भी हंसे बिना न रह सके!
मैं भारत लौटना चाहता हूं : माल्या की शर्त, क्या मानेगी सरकार?