सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC शिमला में इलाज!
News Image

शिमला में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वह शिमला घूमने आई हुई थीं और छरबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के आवास में ठहरी हुई हैं।

सोनिया गांधी को स्पेशल वॉर्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उनका एमआरआई और ईसीजी भी किया। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में उनका पहुंचना रूटीन चेक-अप का हिस्सा था।

आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. अमन चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी सामान्य चेकअप के लिए आई थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो रही थी। जांच के बाद वह छराबड़ा लौट गई हैं। उनकी सेहत अब स्थिर है और उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सोनिया गांधी की तबीयत के बारे में पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा कैंसिल कर दिया और शिमला लौट रहे हैं।

सोनिया गांधी 78 साल की हैं। बढ़ती उम्र और मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और उपचार जारी है। पिछले कुछ सालों में उनकी तबीयत कई बार खराब हुई है और उन्हें कई स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वह लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं।

उन्हें 2022 में सांस लेने में दिक्कत और वायरल बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून 2022 में कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें फिर से भर्ती कराना पड़ा था। सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बकरीद पर खान सर के कोचिंग पहुंचे राज्यपाल, क्लासरूम में दिव्यांगों के लिए सीट देख हुए मुग्ध

Story 1

इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा उलटफेर, RCB का स्टार बाहर, एक शतक वाले खिलाड़ी को मौका!

Story 1

लालू के लाल तेजप्रताप यादव फुल एक्शन में, कहा - जीत हमेशा सत्य की

Story 1

कुंभकरण की नींद! युवक के पास से गुजरी शेरनी, बाल भी बांका न हुआ

Story 1

तेलंगाना: जमीन विवाद में किसानों ने अधिकारियों को चप्पलों से पीटा!

Story 1

गजराज बने हिरण के रक्षक: डूबते जानवर को सूंड से निकाला, बजी तालियां

Story 1

पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार, एकनाथ शिंदे का विमान लेट!

Story 1

क्या बिहार और बंगाल चुनावों से पहले राहुल गांधी ने मान ली हार? महाराष्ट्र का उदाहरण देकर उठाए सवाल

Story 1

गोरखपुर में दिनदहाड़े खून: हाईवे पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

Story 1

मक्का-मदीना पर खतरा, सुरक्षा के लिए तैनात हुआ अमेरिकी बाहुबली