महाराष्ट्र के जलगांव एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विमान में खराबी के कारण दो घंटे की देरी हुई। उन्हें शुक्रवार को दोपहर 3.45 बजे पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वे शाम को 6.15 बजे जलगांव एयरपोर्ट पहुंचे।
देरी होने से उन्हें आगे अपने प्रोग्राम में जलगांव से मुक्ताईनगर सड़क के रास्ते जाना पड़ा। यहां उन्होंने संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में भाग लिया और मंदिर में दर्शन किए।
मंदिर में दर्शन में देरी होने के कारण मुंबई रवाना होने के लिए एकनाथ शिंदे रात करीब 9.15 बजे जलगांव एयरपोर्ट पहुंचे। देरी के कारण विमान के पायलट ने ड्यूटी खत्म होने का हवाला देते हुए कहा कि वह अब उड़ान नहीं भर सकता।
पायलट के मना करने के कारण अधिकारी और मंत्री उसे मनाने के लिए जुट गए। मंत्री गिरीश महाजन, गुलाब रघुनाथ पाटिल और जिला प्रशासन के अधिकारी काफी देर तक पायलट को मनाते रहे।
काफी देर बातचीत के बाद लगभग 45 मिनट बाद पायलट उड़ान भरने के लिए राजी हुआ, जिसके बाद शिंदे विमान के जरिए मुंबई पहुंचे।
जलगांव जिले की शीतलताई बोर्डे, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए अपने पति के साथ विमान से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन वे अपना विमान चूक गये।
गिरीश महाजन ने यह बात एकनाथ शिंदे को बताई तो शिंदे तुरंत सहमत हो गए और शीतल बोर्डे को उनके पति के साथ अपने चार्टर्ड विमान से मुंबई ले आए।
इस यात्रा के दौरान एकनाथ शिंदे ने उनसे बातचीत की। इतना ही नहीं, तो मुंबई पहुंचने पर उन्होंने उसके लिए एक विशेष एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
शिंदे की मदद पाने के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर शिंदे मदद के लिए आगे नहीं आते तो उनकी सर्जरी समय पर संभव नहीं हो पाती।
डेडिकेटेड टू कॉमन मॅन !
— Shivsena - शिवसेना (@Shivsenaofc) June 7, 2025
शिवसेना मुख्य नेते व उपमुख्यमंत्री मा.ना.श्री एकनाथजी शिंदे साहेब शुक्रवारी मुक्ताईनगरला संत मुक्ताबाई पालखी प्रस्थान सोहळ्याला उपस्थित राहण्यासाठी आले होते. तिथून मुंबईकडे परतत असताना विमानतळावर आल्यानंतर त्यांच्या उड्डाणाला थोडा विलंब झाला. मात्र हाच… pic.twitter.com/ZXdLXf5O62
अंपायर के फैसले पर भड़के यशस्वी, आउट होने के बाद भी नहीं माने!
आतंकवाद से तुम्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा: पाकिस्तान को पूर्व उप एनएसए की कड़ी चेतावनी
गाय या तैराक? पूल में कूदकर गाय ने सबको चौंकाया!
गड्ढे से निकलने के बाद हाथी के बच्चे ने दिखाया अद्भुत आभार!
वैश्विक मंच पर पाकिस्तान बेनकाब: अमेरिकी सांसद ने आतंकी संगठन JeM के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान
फ्रेंच ओपन 2025: अल्कारेज लगातार दूसरे साल फाइनल में, मुसेट्टी ने बीच में छोड़ा मैच
हरदोई: लापता ग्राम विकास अधिकारी खेत में संदिग्ध हालत में मिले, लखनऊ कनेक्शन आया सामने
Ind Vs Eng: यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर विवाद, क्या है मामला?
रणजी लायक नहीं, फिर भी गंभीर की कृपा से टेस्ट डेब्यू!
फ्रेंच ओपन 2025: जोकोविच का सपना चकनाचूर, सिनर फाइनल में! अल्कारेज से होगी खिताबी भिड़ंत