असीम मुनीर को प्रमोशन: पाक आर्मी चीफ का कद बढ़ा, सोशल मीडिया पर मचा घमासान
News Image

पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ असीम मुनीर को प्रमोशन देने का फैसला किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शहबाज शरीफ सरकार के इस कदम को भारत से मिली शर्मनाक हार से ध्यान हटाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तानी फौज ने शानदार काम किया है, जबकि हकीकत में उसकी मिट्टी पलीद हो चुकी है। मुनीर को फील्ड मार्शल का दर्जा दिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ रही है।

पाकिस्तान की कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास कर मुनीर के प्रमोशन को मंजूरी दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सेना की नाकामी और करारी शिकस्त के बाद दूसरे देशों में आर्मी चीफ को बर्खास्त किया जाता है, लेकिन पाकिस्तान में हारने वाले सेना प्रमुख को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाया जा रहा है।

पाकिस्तान की सेना इस वक्त देश में बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है। बलूचिस्तान में बलोच विद्रोही अक्सर सेना पर हमले करते रहते हैं। दूसरी ओर, देश में महंगाई और बेरोजगारी हद से ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे हालात में सरकार आर्मी चीफ को प्रमोशन देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

हार के बावजूद प्रमोशन मिलने पर असीम मुनीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारतीय बने सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ का खूब मजाक बनाया है। उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए मुनीर के फील्ड मार्शल बनने का मजाक उड़ाया है।

एक यूजर ने मुनीर का मजाक उड़ाते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाई हैं, जो असल में भारत से मिली शिकस्त की कहानी है: बंकर में छुपना, 11 एयरबेस तबाह करवाना, आतंकी ठिकाने ध्वस्त करवाना, भारतीय सेना से घर में घुसकर मार खाना।

एक और यूजर ने असीम मुनीर का मजाक उड़ाते हुए उन्हें इतने सारे मेडल से नवाज दिए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

डोरी 2 पर चैनल की गाज, पांच महीने में ही बंद होगा शो

Story 1

करारी हार के बाद फील्ड मार्शल? आसिम मुनीर पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़

Story 1

खुद को ही ठगने आया ठग! Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा के साथ WhatsApp स्कैम की कोशिश

Story 1

पापा, आपके अधूरे सपनों को साकार करना है : राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल

Story 1

ये इंडिया है, मैं सिर्फ हिंदी बोलूंगी... बेंगलुरु SBI शाखा में भाषा को लेकर बवाल!

Story 1

ट्रंप की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम की बड़ी भूल, हैबियस कॉर्पस की गलत परिभाषा से विवादों में

Story 1

सुपरस्टार को देख दुल्हन ने उठाया घूंघट, राज कपूर हुए नाराज़, फिर कभी नहीं की बात

Story 1

दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Story 1

मेरठ: प्राइवेट हॉस्पिटल में वार्ड बॉय ने नर्स से दुष्कर्म का प्रयास, CCTV में कैद!

Story 1

गुना: सरपंच ने 20 लाख में पंचायत का ठेका दिया, स्टाम्प पर लिखवाया 5% कमीशन!