टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रियांशी यादव और अभिनेता ईशान धवन अभिनीत डोरी 2 दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहा।
डोरी की लोकप्रियता के बाद इसका दूसरा सीजन डोरी 2 टीवी पर शुरू हुआ, जिसमें प्रियांशी यादव और ईशान धवन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।
सीरियल में प्रियांशी यादव (डोरी) और ईशान धवन (मान) की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
लेकिन अब चौंकाने वाली खबर है कि डोरी 2 जल्द ही बंद होने वाला है। यह खबर तेजी से फैल रही है।
प्रियांशी यादव और ईशान धवन स्टारर डोरी 2 जून के मध्य तक बंद हो सकता है। यह सीरियल रात 10:30 बजे प्रसारित होता था, लेकिन अब इसकी जगह राम भवन टेलीकास्ट होगा।
सीरियल की टीआरपी लगातार गिर रही है। पिछले सप्ताह डोरी 2 को केवल 0.5 रेटिंग मिली थी, जो कि कलर्स के बाकी शो के मुकाबले सबसे कम थी।
हालांकि, डोरी 2 के बंद होने की खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
डोरी 2 के बंद होने की खबर आते ही फैंस ने इसका समर्थन करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने We Love Doree 2 ट्रेंड भी चलाया।
दर्शकों ने कलर्स टीवी चैनल को भी आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का समर्थन मिलने के बाद मेकर्स इसे जारी रखेंगे या अपने फैसले पर अड़े रहेंगे।
BREAKING : Colors TV s #Doree Season 2 to go OFF AIR by MID JUNE!!@GossipsTv #Doree2 #ReeMaan pic.twitter.com/prB7vUP2wk
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) May 20, 2025
स्मार्टफोन अब और भी ताकतवर होंगे: मीडियाटेक का 2-नैनोमीटर चिपसेट सितंबर में लॉन्च
सुपरस्टार को देख दुल्हन ने उठाया घूंघट, राज कपूर हुए नाराज़, फिर कभी नहीं की बात
ये भारत है, मैं हिंदी में बात करूंगी : कन्नड़ न बोलने पर SBI मैनेजर से बदसलूकी, तबादला
UPSC से भी कठिन! विशाल मेगा मार्ट की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी बनी सोशल मीडिया पर सनसनी
अशोका यूनिवर्सिटी में कंडोम मशीन का खुलासा, मचा बवाल!
अनुपमा ने छोड़ा घर और शहर, मुंबई में शुरू होगी नई जिंदगी!
बेंगलुरु मेट्रो में महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल, मचा हड़कंप
ये भारत है, सिर्फ हिंदी बोलूंगी : SBI मैनेजर ने कन्नड़ बोलने से किया इनकार, वीडियो वायरल
ये इंडिया है, मैं सिर्फ हिंदी बोलूंगी... बेंगलुरु SBI शाखा में भाषा को लेकर बवाल!
ट्रंप की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम की बड़ी भूल, हैबियस कॉर्पस की गलत परिभाषा से विवादों में