मिट्टी-पत्थर के मॉडल से जंग: बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को दी चुनौती
News Image

बलूचिस्तान के पहाड़ी रेगिस्तान में, दो पहाड़ियों के बीच मिट्टी और पत्थरों से बना एक मॉडल हैरान करता है। कमांडर घेरे में बैठे लड़ाकों को बारीकी से समझा रहा है, लकड़ी की नोक कभी पटरी पर तो कभी सुरंग जैसे बने पत्थर पर रुकती है। यह बलूच लड़ाकों का देसी तरीका है, जिससे वे पाकिस्तानी सेना से जंग लड़ रहे हैं।

यह फाइनल प्लान था, जिसने पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर ला दिया। जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे सुरंग से पहले ही रोक दिया गया और बंधक बना लिया गया। नौ डिब्बों वाली जाफर एक्सप्रेस करीब 500 यात्रियों को लेकर क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। बोलान के पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास ट्रेन को रोका गया।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के 33 लड़ाकों का पाकिस्तानी सेना से लोहा लेने और जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसे खुद BLA ने जारी किया है।

यह वीडियो पाकिस्तान की उस हकीकत को उजागर करता है, जिसे छुपाने की उसने कोशिश की। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक का यह वीडियो देखकर पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। यह घटना मार्च 2025 की है, जब ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी, तभी BLA के 33 लड़ाकों ने उस पर हमला कर दिया। यह एक फुल प्लांड मिशन था, जिसका नाम था: ऑपरेशन दर्रा-ए-बोलन 2.0 ।

BLA कमांडरों ने कैमरे के सामने बताया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। एक लड़ाका कहता है: हमारी जंग अब उस मोड़ पर आ चुकी है जहां ऐसे मुश्किल फैसले लेने जरूरी हैं। जब हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचा तो हमें बंदूक से ही बंदूक को रोकना पड़ेगा।

उसने आगे कहा, आज का बलोच नौजवान ये समझ चुका है कि अगर उसे जीना है तो दुश्मन पर वार करना ही पड़ेगा। यह सिर्फ एक हाइजैकिंग नहीं थी, यह पाकिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध की सीधी घोषणा थी।

BLA के 33 विद्रोहियों ने ट्रेन को कब्जे में कर लिया और पाकिस्तान की फौज बहुत देर बाद कुछ कर पाई। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की बेइज्जती हुई और यह साबित हो गया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान पर से अपना कंट्रोल खो चुका है।

कुछ दिन पहले, बलूच अमेरिकन कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी रज्जाक बलूच ने कहा था, पाकिस्तान ने बलूचिस्तान का 80% हिस्सा खो दिया है। बेहतर है कि ये लोग इज्जत से पीछे हट जाएं, वरना फिर से बांग्लादेश जैसे हालात बनेंगे।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा है, जहां की 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जी रही है। यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर लूट मचा रहे हैं। यहां अनगिनत मिनरल्स, गोल्ड, गैस, ऑयल और स्ट्रैटेजिक पावर छुपे हैं, लेकिन यहां के लोगों को कर्फ्यू, आर्मी की गोलियां और जबरन गायब किए जाना मिला है।

बलोच नेता मीर यार बलोच कहते हैं: बलूचिस्तान कभी पाकिस्तान का हिस्सा था ही नहीं। हम तो 11 अगस्त 1947 को ही आजादी का ऐलान कर चुके थे। मतलब पाकिस्तान जिस जमीन को अपनी कहता है, वह उसके कब्जे में है ही नहीं, यह सिर्फ एक जबरन कब्ज़ा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केरल तट पर मालवाहक जहाज में भीषण आग, धमाकों की आवाजें

Story 1

कॉलेज के पीछे सुनसान गली में कपल का रोमांस, वीडियो वायरल!

Story 1

अंतरिक्ष में भारत का नया इतिहास: शुभांशु शुक्ला की उड़ान कल, जानिए क्या है खास

Story 1

रांची में ऑटो चालकों का तांडव, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई, होमगार्ड जवान पर पत्थरों से हमला, हालत नाज़ुक

Story 1

भोपाल गैस त्रासदी: वो काला सच जिससे आधा भारत अनजान

Story 1

सोनम रघुवंशी केस: अमिताभ बच्चन का भागता वीडियो वायरल, मीम की दुनिया में मचा तहलका!

Story 1

शरीफ शेर! बाड़े में घुसे शख्स को शेर ने प्यार से समझाया, दिया जीवनदान

Story 1

इंदौर: सोनम रघुवंशी हत्याकांड में लव कनेक्शन का खुलासा, ढाबा मालिक ने खोले राज!

Story 1

लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को लाइव टीवी पर रबर बुलेट!

Story 1

जब संसद के सामने संतों और गौवंश पर चली गोलियां, तो Iron Lady ने क्यों दिया था ये आदेश?