अंतरिक्ष में भारत का नया इतिहास: शुभांशु शुक्ला की उड़ान कल, जानिए क्या है खास
News Image

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वे कल, 10 जून को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष उड़ान पर रवाना होंगे।

लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद, शुभांशु और उनका दल 11 जून की रात करीब 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचेंगे। इस उड़ान से पहले एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें शुभांशु ने अपने अनुभव साझा किए हैं। यह एक्सिओम स्पेस की चौथी मानव अंतरिक्ष उड़ान है।

यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में शुभांशु के साथ पोलैंड से स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी से टिबोर कापू और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन भी शामिल हैं।

शुभांशु शुक्ला इस पूरे मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे। वे तीन अन्य अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रियों के साथ दो हफ्ते तक आईएसएस पर रहेंगे। अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे, जिसके कारण यह उड़ान बेहद महत्वपूर्ण है।

उड़ान से पहले जारी किए गए वीडियो में शुभांशु ने बताया कि वे राकेश शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं।

शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। उन्होंने फ्लाइट साइंस और एविएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में की थी।

शुभांशु इस मिशन में भारत के लिए इसरो और जैव-प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के सहयोग से बनाए गए खाने और पोषण से जुड़ी कई वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे।

इस यात्रा को लेकर शुभांशु ने पहले ही कहा है कि वे अंतरिक्ष से अपने अनुभव वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से देशवासियों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा, मैं वहां अकेला नहीं जा रहा, यह 1.4 अरब भारतवासियों की यात्रा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ड्रग्स ले रखी है क्या? अफरीदी के बयान पर भारतीय फैंस का करारा जवाब

Story 1

सोनम के लापता होने के पीछे साजिश! इंदौर कपल केस में राजा रघुवंशी की सास बोलीं- मेरी बेटी को लाओ

Story 1

IPL में अनसोल्ड, अब खाए 5 छक्के: नंबर-1 गेंदबाज का शर्मनाक रिकॉर्ड

Story 1

डूबती गिलहरी को शख्स ने बचाया, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी बल्ला, गेंदबाजों की उड़ी नींद!

Story 1

पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर जीता नेशंस लीग का खिताब, पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से दी मात, रोनाल्डो हुए भावुक!

Story 1

भारत वापसी से पहले थरूर की पाकिस्तान को फटकार: दुनिया सच जान चुकी है, सौ बार...

Story 1

रोते-रोते उमा ने कहा; देवी सिंह बोले-मेरी बेटी बेगुनाह - राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

Story 1

नीले गमछे वाले सांसद पर FIR जल्द: करियर बर्बाद करने की मिल रही हैं धमकियाँ

Story 1

चिराग का 243 सीटों पर ऐलान: NDA में खलबली, JDU-BJP में बेचैनी!