रांची के कटहल मोड़ पर सोमवार को ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ला रहे हैं। तभी, चौक पर मौजूद अन्य ऑटो ड्राइवर इकट्ठा हो जाते हैं और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतर आते हैं।
इसी दौरान, एक ऑटो चालक ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर से हमला कर दिया। जवान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया।
घायल होमगार्ड जवान का नाम रोहित गंझू है, जो चतरा जिले का रहने वाला है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत में पहले से सुधार है।
41 सेकंड के वीडियो में कटहल मोड़ का इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील दिखा। आसपास से गाड़ियां गुजरती रहीं और ऑटो चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते रहे।
इस घटना ने रांची में ऑटो चालकों की दबंगई को उजागर किया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
*रांची में ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पीटा, होमगार्ड जवान पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर pic.twitter.com/EX8aRSd9SC
— Ravi Mallick (@ReporterRavi2) June 9, 2025
हर जगह हमारा काट दिया है! रवि किशन क्यों हुए विधायक पर नाराज़?
मुंबई लोकल में भयावह हादसा: भीड़ के कारण 5 यात्रियों की मौत
270 सालों बाद श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में महाकुंभाभिषेक, स्वर्ण चमक से अद्भुत नज़ारा
इतना सोना क्यों खरीद रहा भारत? क्या PoK पर है नज़र?
RCB पर लग सकता है बैन, BCCI कर रही है बड़ी कार्रवाई की तैयारी
गोरखपुर में प्रीपेड मीटर हटाने पर जनता का आक्रोश, एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन
वायरल वीडियो: चाबी छीनने की कोशिश में ट्रैफिक सिपाही निलंबित
इंग्लैंड दौरे पर राहुल का धमाका, रोहित की जगह पक्की!
विकेटकीपर का अद्भुत थ्रो! एक तीर से दो शिकार, सदियों तक याद रखा जाएगा
हरभजन सिंह ने साधा विराट कोहली पर निशाना? बेंगलुरु भगदड़ के बाद भज्जी का पोस्ट बना चर्चा का विषय