प्रेमानंद महाराज से मिलकर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
News Image

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम पहुंचे और धर्म गुरु प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह मुलाकात हुई।

वायरल वीडियो में, अनुष्का और विराट महाराज जी के चरणों में झुककर प्रणाम करते और उनके आशीर्वाद सुनते हुए दिख रहे हैं। जब प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का के लिए आशीर्वाद भरे शब्द कहे तो अनुष्का भावुक हो गईं।

अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, बाबा, क्या नाम जप से (भगवान का दर्शन) हो जाएगा?

प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया, पूरा। ये हम अपने जीवन का अनुभव बताते हैं। सांख्य योग, अष्टांग योग, कर्मयोग और भक्तियोग, चारों योगों में प्रवेश रहा है। पहले हम संन्यासी रहे हैं 20 वर्ष। काशी विश्वनाथ जी। तो हम सांख्य योग, अष्टांग योग और कर्मयोग तीनों योगों को अच्छी तरह जानकर फिर भक्तियोग में आए हैं।

वीडियो की शुरुआत में प्रेमानंद जी महाराज ने कोहली से उनका हालचाल पूछा, प्रसन्न हो? कोहली ने जवाब दिया, जी अभी ठीक हैं। महाराज जी ने कहा, तुम्हे ठीक रहना चाहिए।

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने कहा था कि उन्हें विराट के संघर्ष और खेल के प्रति उनके अटूट प्यार की याद रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दिल की सुनी है और यह अलविदा का हर पल उनका कमाया हुआ है।

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस रिलीज का इंतजार कर रही है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कौन हैं IPS अंजना कृष्णा, जिनसे अजित पवार ने की तीखी बहस?

Story 1

मूडीज का दावा: क्या ट्रंप ने डुबो दी अमेरिकी अर्थव्यवस्था? मंदी की ओर अग्रसर अमेरिका

Story 1

इंदौर: NICU में आदमखोर चूहों का आतंक, दो नवजातों की दर्दनाक मौत!

Story 1

महिला विश्व कप 2025: ₹100 में टिकट, श्रेया घोषाल का उद्घाटन समारोह में जलवा

Story 1

गर्भवती महिला को रोका, स्कूल जा रही टीचर से धक्का-मुक्की: बिहार बंद में बवाल

Story 1

अभिजीत मजूमदार की हालत गंभीर, कोमा में पहुंचे सिंगर, AIIMS में चल रहा इलाज

Story 1

दिल्ली में यमुना का कहर: निगम बोध घाट डूबा, अंतिम संस्कार ठप्प, अस्थियाँ बहीं

Story 1

रुतुराज गायकवाड़ का धमाका: दलीप ट्रॉफी में 184 रनों की तूफानी पारी, टेस्ट टीम में जगह पक्की!

Story 1

ट्रंप का भारत पर निशाना: हार्ले-डेविडसन टैरिफ़ का उठाया मुद्दा

Story 1

हॉकी एशिया कप: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, फाइनल की राह आसान!