भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूज नेशन के पत्रकार मधुरेंद्र कुमार ने एक तीखा सवाल पूछा, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
पत्रकार मधुरेंद्र कुमार ने पूछा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने से पहले सेना द्वारा चलाए गए वीडियो में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां, शिव तांडव स्तोत्रम के साथ, दुश्मन को क्या संदेश देना चाहते थे?
इस सवाल को लोकसभा के चीफ व्हिप डॉ. संजय जायसवाल ने सराहा और न्यूज नेशन के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, याचना नहीं अब रण होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रश्न चंपारण के वरिष्ठ पत्रकार मधुरेन्द्र कुमार द्वारा पूछा गया था।
जवाब में, एयर मार्शल ए.के. भारती ने रामचरितमानस से भय बिन होत न प्रीति का संदेश दिया।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना को पोस्ट किया और रामायण की चौपाई को दोहराया: भय बिनु होइ न प्रीति।
प्रेसवार्ता में एयर मार्शल ए.के.भारती इस सवाल से काफी प्रसन्न दिखे और उन्होंने पत्रकार का नाम और एजेंसी पूछी ताकि इसे नोट किया जा सके।
पत्रकार द्वारा उल्लेखित पंक्तियाँ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध महाकाव्य कविता रश्मिरथी के कृष्ण की चेतावनी खंड से ली गई थीं, जिसमे दुर्योधन द्वारा कृष्ण की बात न मानने पर युद्ध की चेतावनी दी गई है।
इस संदर्भ में जवाब देते हुए ए.के. भारती ने रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से उत्तर दिया, जिसमें कहा गया है कि बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति। जिससे स्पष्ट होता है कि बिना भय के प्रेम संभव नहीं है।
भय बिनु होइ न प्रीति#OperationSindoor pic.twitter.com/DvO92moU2B
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) May 12, 2025
पुणे के कारोबारियों का बड़ा फैसला: तुर्किये से नहीं खरीदेंगे सेब, एर्दोगन पर लगाया भारत विरोधी समर्थन का आरोप
संसद सत्र पर तकरार: कांग्रेस का भाजपा को तीखा जवाब
वायरल वीडियो: कार्डियो करने के चक्कर में पति पत्नी संग गिरे नदी में!
अबे बेवकूफ! जोकरबाजी बंद करो : शाहिद अफरीदी पर भड़के वारिस पठान
गुजरात के आठ हवाई अड्डे फिर खुले, यात्रियों को मिली राहत!
बुमराह से छिनी उपकप्तानी, पंत होंगे भारत के नए वाइस कैप्टन!
आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है? सीमा पर ड्रोन, धमाके और ब्लैकआउट से तनाव
पाकिस्तान खुद ही दे रहा हार के सबूत, शहबाज के खास लोगों ने लगाई मोहर
पाकिस्तान के ICU घायल सैनिकों से भरे, सेना प्रमुख असीम मुनीर की यात्रा ने खोली झूठ की पोल
असुविधा के लिए खेद है: इंडिगो ने 6 शहरों के लिए उड़ानें रद्द कीं!