पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने दुबे के आरोपों का करारा जवाब दिया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुबे पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1962 के युद्ध के बाद देश को जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।
खेड़ा ने सवाल उठाया कि अगर संसद सत्र बुलाने की मांग देश की सेना की आलोचना करने के समान है, तो क्या वाजपेयी ने भी सेना की आलोचना करने के लिए यह मांग की थी?
उन्होंने दुबे को टैग करते हुए लिखा, इन महाशय से पूछिये कि 1962 में बीच जंग के अटल बिहारी वाजपेयी ने नेहरू सरकार से संसद के विशेष सत्र की माँग की तो क्या अटल जी भारतीय सेना की किरकिरी के लिए यह माँग कर रहे थे?
यह प्रतिक्रिया भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संसद का सत्र बुलाइए, सभी विपक्षी सरकार को गाली दीजिए, पाकिस्तानी मीडिया में भारतीय सेना की किरकिरी करवाइए और आतंकवादी पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने का मसाला दीजिए। राजनीति करनी है, देश जाए भाड़ में।
दुबे के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वाजपेयी के उदाहरण का हवाला दिया और भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।
इन महाशय से पूछिये कि 1962 में बीच जंग के अटल बिहारी वाजपेयी ने नेहरू सरकार से संसद के विशेष सत्र की माँग की तो क्या अटल जी भारतीय सेना की किरकिरी के लिए यह माँग कर रहे थे? pic.twitter.com/2Xu4ix57qx
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) May 12, 2025
14 साल के वैभव ने धोनी के छुए पैर, देश कर रहा सलाम!
मुस्लिम प्रोफेसर गिरफ्तार, भाजपा मंत्री आजाद: इल्तिजा मुफ्ती का तंज
भारत का सच, पाकिस्तान की मनगढ़ंत: आतंकवाद पर एमजे अकबर का करारा जवाब
एक ही दिन में 8500 घर जमींदोज: गुजरात में 50 बुलडोजरों का कहर!
बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम घोषित, सलमान अली आगा को कप्तानी
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई पानी-पानी! अलर्ट जारी
सिर झुकाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद: युवा वैभव सूर्यवंशी और धोनी की मुलाकात का वायरल वीडियो
प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी: कपड़े उतारे, गर्म पानी डाला, मुंह पर पेशाब करने का आरोप!
एमएस धोनी का हमशक्ल: असली धोनी की बैटिंग भी हुई इग्नोर!
BSNL का धमाका ऑफर: 180 दिनों की वैलिडिटी में निजी कंपनियों को पसीने!