ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सात सैनिक शहीद हुए हैं। पाकिस्तान अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा छिपा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसने पाकिस्तान के झूठ को उजागर कर दिया है।
वीडियो में पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर अस्पताल में घायल सैनिकों से मिलने पहुंचे हैं।
असीम मुनीर ICU में घायल सैनिकों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल में कई पाकिस्तानी सैनिक घायल हैं।
अगर एक अस्पताल में इतने सैनिक हैं तो अन्य अस्पतालों में और कितने होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
पाकिस्तान अपने सैनिकों के नुकसान के बारे में चुप्पी साधे हुए है, लेकिन वीडियो से स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
ऑपरेशन सिंदूर (7 मई से शुरू) से 10 मई तक पाकिस्तान की फायरिंग में 7 भारतीय जवान (5 सशस्त्र बल, 2 BSF) शहीद हुए हैं और 60 घायल हुए हैं।
इस दौरान 27 नागरिकों की भी मौत हुई है।
ऑपरेशन में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं और उनके कई एयरबेस तबाह हो गए हैं।
पाकिस्तानी सेना के करीब 40 जवान मारे गए हैं।
जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख अस्पताल पहुँचे… pic.twitter.com/5HDktILZwu
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 13, 2025
चौकीदार कायर बा...! नेहा सिंह राठौर के नए गाने से मचा बवाल
संन्यास के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में!
विराट कोहली ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, महाराज ने पूछा - प्रसन्न हो?
मंत्री जी का विवादित बयान: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जनता स्तब्ध
पाकिस्तान में लगातार भूकंप: क्या यह प्राकृतिक आपदा है या परमाणु युद्ध की आहट?
ट्रंप का सऊदी अरब दौरा: प्रिंस सलमान ने किया भव्य स्वागत, बंद दरवाजों के पीछे कूटनीति शुरू
भारत-पाक तनाव: एयर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की उड़ानें, यात्री परेशान!
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित; IPL स्टार बाहर, ग्रीन की वापसी!
इम्तियाज साहब की शहादत पर गुमान, बिहार कभी पीछे नहीं!
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित और विराट? गावस्कर के बयान ने मचाई सनसनी!