विराट कोहली, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन धाम पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कोहली और अनुष्का के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कोहली ने 12 मई को इंस्टाग्राम पर अपने 14 साल के टेस्ट करियर के अंत की घोषणा की थी। उन्होंने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं।
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का वृंदावन गए हैं। इससे पहले जनवरी में भी दोनों अपने बच्चे के साथ प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का के पहुंचते ही पूछा, प्रसन्न हो...? जवाब में विराट ने कहा, जी हां, मैं ठीक हूं। विराट का यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विराट पिछले कुछ सालों से भगवान की भक्ति में लीन नजर आए हैं। 2023 में, दंपति ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया था। इससे पहले, दोनों ने उत्तराखंड में नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम की आध्यात्मिक यात्रा की थी।
विराट कोहली ने अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। उनके रणजी कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि वह इंग्लैंड जाने की तैयारी में थे। कोहली के संन्यास पर सवालिया निशान लग रहे हैं, खासकर रोहित शर्मा के हालिया संन्यास के बाद।
*Virat Kohli & Anushka Sharma से पूज्य महाराज जी की क्या वार्तालाप हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/7IWWjIfJHB
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) May 13, 2025
अभिषेक शर्मा से भिड़ंत: दिग्वेश राठी पर BCCI का एक मैच का प्रतिबंध
इस्लाम कबूल कर लें ट्रंप..., मिस्र के मौलाना की सलाह, लोगों ने सुझाए नए नाम
ट्रंप का गोल्डन डोम : इजराइल की तर्ज पर अमेरिका का मिसाइल रक्षा कवच
बुरी खबर: केएल राहुल गंभीर रूप से घायल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से बाहर!
केदारनाथ धाम में मर्यादा तार-तार! सरेआम चुम्बन करते दिखे प्रेमी युगल, वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला: तीन महीने में ही बीजेपी ने...
ई-रिक्शा: कब खत्म होगा आतंक? लाखों चालान, असर फिर भी शून्य!
कांग्रेस सांसद को पहना दी BJP की टोपी, राहुल गांधी भी हुए हैरान!
राहुल गांधी की मीर जाफर से तुलना: क्यों भड़की कांग्रेस?
मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव: इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, करोड़ों में हुआ सौदा!