भारत से मार खाने के बाद पाकिस्तान अपनी नाकामी और हार को दुनिया से छुपा रहा है। शहबाज सरकार के नेता और अधिकारी यह साबित करने में जुटे हैं कि भारत के साथ जंग में उनकी जीत हुई है। लेकिन, तस्वीरें और सबूत कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। अब शहबाज शरीफ के दो खास लोगों ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और आर्मी चीफ आसिम मुनीर भारत के जवाबी हमलों में घायल हुए सैनिकों से मिलने पहुंचे। इन मुलाकातों की तस्वीरें दोनों नेताओं ने साझा कीं, जिसके बाद पाकिस्तान की पोल खुल गई कि भारत ने उसके कई सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।
पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ऑपरेशन सिंदूर में घायल हुए पाकिस्तानी सेना के जवानों से अस्पताल में मिले। तस्वीरों में वे इलाज करा रहे सैनिकों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि वह एलओसी पर आर्टिलरी फायरिंग और विभिन्न एयरबेस पर हमलों के दौरान मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों के नाम क्यों नहीं बता रहे हैं?
खबरों के मुताबिक, एलओसी पर 50 से ज़्यादा सैनिक और हवाई हमलों में 35-40 सैनिक मारे गए। लेकिन पाकिस्तान इस बात को लगातार छिपा रहा है।
मरियम नवाज ने भी घायलों से मुलाकात की। उन्होंने लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच) का दौरा किया और भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान घायल हुए पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और सैनिकों का हालचाल जाना।
पाकिस्तान सरकार ने टकराव के दौरान मारे गए और घायल हुए सैनिकों की संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। एक वीडियो में मरियम नवाज सर्जिकल वार्ड में इलाज करा रहे पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछती नजर आ रही हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
Asim Munir is meeting Pakistan Army soldiers injured in #OperationSindoor. Why isn’t he revealing names of Pakistan Army soldiers killed in LoC Artillery firing and during attacks at various Airbases? 50+ soldiers at LoC and 35-40 soldiers in Airstrikes. pic.twitter.com/9g1LNS4ixH
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 12, 2025
बिहार में गर्मी का कहर: 20 जिलों में लू का अलर्ट, 5 में बारिश की चेतावनी
रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, वीडियो वायरल
संन्यास के तुरंत बाद वृंदावन पहुंचे विराट, अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
NxtQuantum OS के साथ धमाका: माधव सेठ ने टीज़ किया नया स्मार्टफोन!
तिरंगे में कितने रंग? शहीद पिता की कहानी सुनकर भावुक हुए टीचर!
जम्मू, सांबा में फिर ड्रोन, माता वैष्णो देवी में ब्लैकआउट: पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी
बुर्किना फासो में जिहादी हमला: 100 से ज़्यादा लोगों की मौत, सैन्य अड्डे पर भीषण तांडव
भारत-पाक डीजीएमओ हॉटलाइन पर: युद्धविराम पर बनी सहमति, सीमाओं पर शांति की उम्मीद!
भारत नहीं सहेगा परमाणु ब्लैकमेल , पाकिस्तान को मोदी की सख्त चेतावनी
IPL 2025: नया शेड्यूल जारी, फाइनल 3 जून को!