आईपीएल में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में शुभमन गिल के रन आउट होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके विकेट को लेकर अंपायरिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
गिल, जो गुजरात टाइटंस के कप्तान भी हैं, शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 38 गेंद में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की तूफानी पारी खेली।
यह विवाद मैच के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। बटलर ने शॉट खेला और गिल रन लेने के लिए दौड़े। गेंद हर्षल पटेल के हाथ में गई, जिन्होंने तेजी से इसे विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन की ओर फेंका।
जब क्लासेन के पास गेंद आई, तो विकेट की लाइट जल गई। रीप्ले में ऐसा लग रहा था कि गिल्ली क्लासेन के ग्लव्स से गिरी है, लेकिन दूसरे एंगल से लग रहा था कि गेंद ने विकेट को छुआ है। तीसरे अंपायर ने गिल को आउट करार दिया।
इस फैसले से शुभमन गिल काफी नाराज दिखे और पवेलियन लौटते समय अंपायर पर गुस्सा करते हुए भी नजर आए।
सोशल मीडिया पर भी शुभमन गिल के विकेट को लेकर बवाल मचा हुआ है। कई फैंस अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और इसे गलत बता रहे हैं। उनका मानना है कि रीप्ले में यह स्पष्ट नहीं था कि गिल्ली गेंद से गिरी या ग्लव्स से।
Shubman Gill loses his cool at the umpire after the controversial run-out decision 🧐 pic.twitter.com/gCegXA8Bkw
— sameer (@sameer_moh47919) May 2, 2025
गहना वशिष्ठ का हाउस अरेस्ट पर विवादित बयान: अश्लीलता के आरोपों को नकारा
निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
राजस्थान में मौसम बदला: 8 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट!
कांग्रेस सांसद के बेटे भारतीय नहीं? सीएम हिमंत के दावे से मचा हड़कंप!
पाकिस्तान की हलक में अटकी जान, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे राफेल-जगुआर!
गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: पाकिस्तान को करारा संदेश
बम गिरेगा तो पता नहीं चलेगा क्या... : कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, भाजपा ने किया पलटवार
सेना के शौर्य पर सवाल उठाने के बाद चन्नी की सफाई: मैं सबूत नहीं मांग रहा, 26 मौतों का बदला ले सरकार
स्टेडियम में 21 फीट से गिरा फैन, मौत से जूझ रहा पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी!
DRS पर विवाद: अंपायर से भिड़े शुभमन गिल!