गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: पाकिस्तान को करारा संदेश
News Image

पुलवामा की यादें अभी भी ताजा हैं, और पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को एक बार फ़िर नाज़ुक मोड़ पर ला खड़ा किया है। बैठकों और उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षाओं के दौर ने माहौल को संवेदनशील बना दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार को दिया गया स्पष्ट संदेश, ये मोदी का भारत है, यहां आतंकियों को अब चुन-चुनकर मारा जाएगा न सिर्फ देशवासियों को भरोसा देने वाला था, बल्कि पाकिस्तान को एक सख़्त चेतावनी भी थी।

गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी के ठीक अगले दिन, शुक्रवार को भारत की ओर से एक और कड़ा और साफ़ संदेश देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित देश के पहले नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप पर वायुसेना के सबसे घातक लड़ाकू विमान राफेल, मिग-29, मिराज 2000 ने रात के अंधेरे में लैंडिंग और टेकऑफ की प्रभावशाली ड्रिल को अंजाम दिया।

यह अभ्यास सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि आतंकवाद के संरक्षक देश पाकिस्तान को यह सीधा संकेत है कि भारत अब हर मोर्चे पर तैयार है, दिन हो या रात, ज़मीन हो या आसमान।

शाहजहांपुर में बनी भारत की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप न केवल एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी एक निर्णायक कदम है। इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, जब इसे भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के संदर्भ में देखा जाए।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को चेताने के लिए भारत का यह कदम न केवल एक सख़्त संदेश है, बल्कि आने वाले समय में दुश्मनों को किसी भी मोर्चे पर जवाब देने की तैयारी का प्रतीक भी है।

यह इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है, और वही नेपाल चीन से भी जुड़ता है। इस लिहाज़ से यह भौगोलिक स्थिति भारत के लिए बेहद अहम हो जाती है।

ऐसे में जब पाकिस्तान आतंक का गढ़ बना हुआ है और चीन सामरिक मोर्चे पर लगातार भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है, तब शाहजहांपुर की यह स्ट्रेटेजिक लोकेशन भारत की सुरक्षा नीति के केंद्र में आ जाती है।

यहां डे और नाइट दोनों तरह की लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा तैयार की गई है, जो भारतीय वायुसेना को किसी भी हालात में चौकन्ना रहने और तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है।

ऐसे माहौल में जब हर रणनीतिक तैयारी को दुश्मनों के लिए एक चेतावनी की तरह देखा जा रहा है, शाहजहांपुर की यह एयरस्ट्रिप न सिर्फ ताकत का प्रतीक है, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का भी प्रमाण है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, आयात-निर्यात पूरी तरह बंद!

Story 1

लड़कियों के पहनावे पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान: नाभि ढकी रहेगी तो सुरक्षा बनी रहेगी

Story 1

बम दो, मैं फिदायीन बन जाऊंगा : मंत्री जी का वायरल बयान, मचा हड़कंप

Story 1

IPL 2025: शुभमन गिल - अनदेखा टैलेंट, लगातार प्रदर्शन, फिर भी गुमनाम?

Story 1

जाति जनगणना पर NDA में दरार! क्या चिराग पासवान अलग होने जा रहे हैं?

Story 1

वास्तव में मुझे चौंका दिया... सचिन-डिविलियर्स नहीं, इस खिलाड़ी ने विराट पर डाला सबसे बड़ा प्रभाव

Story 1

नॉटआउट थे शुभमन गिल? आउट होने के बाद अंपायर पर उतारा गुस्सा!

Story 1

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, एक साल बाद तोड़ी चुप्पी

Story 1

पाकिस्तान को कड़ा संदेश! गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई की पहली नाइट लैंडिंग

Story 1

पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका, भारत ने किया व्यापार बंद!