रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि नक्सलियों का डर अब बीते दिनों की बात हो गई है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार में विकास ही छत्तीसगढ़ की पहचान है।
मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ दृढ़ता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करना हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय समुदायों का विश्वास जीतने के लिए संवाद बढ़ाया जाए और क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उनके लिए समर्पित है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।
*नक्सलियों का डर, अब बीते दिनों की बात है,
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 29, 2025
सुशासन सरकार में विकास ही, छत्तीसगढ़ की पहचान है।#संवर_रहा_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/cjjbZttYYc
पहलगाम हमला: गोलीबारी के बाद अल्लाह हू अकबर क्यों बोला? जिप लाइन ऑपरेटर के पिता का खुलासा
मुजफ्फराबाद में जल्द लहराएगा तिरंगा, 1955 का हिसाब होगा बराबर: निशिकांत दुबे
वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान: 35 गेंदों में शतक, 94 रन सिर्फ छक्के-चौकों से!
लता मंगेशकर को कभी पाकिस्तान नहीं बुलाया गया: जावेद अख्तर का तीखा सवाल
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, बताया दुष्ट देश
पीएम मोदी का सेना को बड़ा आदेश: आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए दी खुली छूट
जिसने किया उसे सजा दीजिए, मेरा क्या कसूर? - पति से बिछड़ रही नवविवाहिता समरीन का दर्द
मां की 3 घंटे की नींद, पिता ने छोड़ी नौकरी, वैभव का भाई चलाता है घर!
GT बनाम RR: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से सचिन तेंदुलकर भी हैरान!
आईपीएल 2025: वैभव सूर्यवंशी के शतक ने दिलाया नया नाम, अब कहलाएंगे बॉस बेबी !