जिसने किया उसे सजा दीजिए, मेरा क्या कसूर? - पति से बिछड़ रही नवविवाहिता समरीन का दर्द
News Image

दिल्ली में पाकिस्तानी सिविल रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर इन दिनों पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, कई पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा संचालित ऑफिस में अपने एग्जिट फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

इस बीच, वहां मौजूद एक पाकिस्तानी महिला, समरीन, मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। उनका कहना है कि वीजा न मिलने में उनकी कोई गलती नहीं है। इतना कहते-कहते ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

समरीन के अनुसार, वह पिछले साल सितंबर महीने में भारत आई थीं। उन्होंने अक्टूबर में भारत आकर शादी की। उन्होंने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अब तक नहीं मिला। ऐसे में अब उन्हें भारत छोड़कर अपने वतन वापस जाना पड़ रहा है। पति से जुदा होने को लेकर उनका दर्द छलक पड़ा।

मुझे वापस जाने के लिए कहा जा रहा है। मेरा क्या कसूर है? मुझे क्यों सजा दी जा रही है? अक्टूबर में मेरी शादी हुई थी, समरीन ने कहा।

उन्होंने आगे बताया, मैं सितंबर में भारत आई थी और अक्टूबर में मेरी शादी हो गई। मेरा लॉन्ग टर्म वीजा पेंडिंग पड़ा है। मुझे देश (भारत) छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। वीजा इतनी मुश्किलों से लेकर आए थे। सात महीनों में तो हमारी वीजा आया था। हमें वीजा मिलने में भी बहुत दिक्कतें आती हैं। हमें लॉन्ग टर्म वीजा नहीं मिला, इसमें मेरा क्या कसूर है?

पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, समरीन उसे गलत बताती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जिसने किया उसे सजा दी जाए। लेकिन इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हम आम लोगों को इन चीजों में क्यों घसीटा जाता है? उन्होंने सवाल किया।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का निर्देश दे दिया। पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी के रास्ते अपने मुल्क वापस जा रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वैभव के शतक पर भावुक हुए पिता, कहा - पूरे बिहार को है गर्व!

Story 1

हिंदू बच्चों को दिक्कत है... सुनते ही सरकारी टीचर पर भड़के मनजिंदर सिरसा

Story 1

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!

Story 1

पीएम मोदी का सेना को बड़ा आदेश: आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए दी खुली छूट

Story 1

युसूफ पठान ने वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई, युवा खिलाड़ी ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Story 1

वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 35 गेंदों में शतक, बने IPL के सबसे युवा शतकवीर

Story 1

सत्ता की हनक: जींद में BJP नेता ने DSP से मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Story 1

जब छक्का मार सकता हूँ, तो सिंगल क्यों? - वैभव के जवाब से कोच भी रह गए हैरान!

Story 1

व्हीलचेयर से खड़े हुए कोच द्रविड़, वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक पर मनाया जश्न!

Story 1

14 साल का वैभव सूर्यवंशी: क्या क्रिकेट के भगवान भी हैं इस बिहारी लड़के के फैन?