जींद, हरियाणा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता मनीष सिंगला, जींद के डीएसपी से माफी मंगवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में डीएसपी जितेंद्र राणा, बीजेपी नेता मनीष सिंगला से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक कार्यक्रम में मनीष सिंगला पहुंचे थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत डीएसपी जितेंद्र राणा ने उन्हें नहीं पहचाना और मंच से उतार दिया था।
इस घटना से नाराज मनीष सिंगला ने कथित तौर पर डीएसपी राणा को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने बीजेपी नेता की आलोचना करनी शुरू कर दी। लोग इसे सत्ता की हनक बता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपाई एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी से ऑन कैमरा माफ़ी मँगवाकर क्या पुलिस का मनोबल नहीं तोड़ रहे हैं। निंदनीय।
हरियाणा यूथ कांग्रेस ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्या हाल बना दिया है मेरे देश की पुलिस का? भाजपा के नेता जी के अहंकार को ठेस क्या पहुंची, कानून के रखवालों से कैमरे के सामने सॉरी बुलवाया जा रहा है!
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस घटना की निंदा कर रहे हैं और बीजेपी नेता मनीष सिंगला के व्यवहार को गलत बता रहे हैं।
*हरियाणा CM @NayabSainiBJP के कार्यक्रम की सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते DSP जींद ने BJP नेता मनीष सिंगला को नहीं पहचाना और आगे नहीं आने दिया; अब मनीष सिंगला DSP जींद को अपने साथ में बैठा कर माफी मंगवा रहे हैं; एक DSP से सरे आम वीडियो पर माफी मंगवाने से क्या संदेश है, आप खुद समझें। pic.twitter.com/24kcDVfPDt
— Ramandeep Singh Mann (@ramanmann1974) April 28, 2025
भारतीय शेरनियों की दहाड़! दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से हराया
वैभव सूर्यवंशी के शतक पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान!
दिवाली जल्दी! 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL में जड़ा तूफानी शतक, पिता को लगाया वीडियो कॉल
अहमदाबाद में गरजे 50 बुलडोज़र: तालाब पर बने फार्महाउस और अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग
मैं अब मंच पर नहीं बैठूंगा : दिग्विजय सिंह का नाराज़गी भरा बयान, वीडियो हुआ वायरल
शाहिद अफरीदी बाज नहीं आए, धवन के जवाब पर फिर दिया विवादित बयान
IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक पर नीतीश कुमार का इनाम!
बिना ब्रा की भाभी का वीडियो वायरल: साड़ी से सरका पल्लू, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
IAS बनकर गांव लौटे सुखराम, पिता की मूंछों पर दिया ताव, लाखों की गाड़ी से धांसू एंट्री!
प्रतीका रावल का महिला वनडे में विश्व रिकॉर्ड, रचा इतिहास!