पहलगाम, जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक बेतुका बयान सामने आया था।
इस बयान पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने उन्हें जमकर लताड़ा था।
धवन की फटकार के बाद अब अफरीदी ने एक और विवादित जवाब दिया है।
धवन ने अफरीदी को टैग करते हुए पूछा था, पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे?
इसके जवाब में अफरीदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।
अफरीदी ने लिखा, छोड़ो जीत हार को, आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर।
उन्होंने पोस्ट में अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे कैमोफ्लाज जर्सी पहने हुए हैं।
जर्सी पर उनके नाम की नेम प्लेट लगी हुई है और उनके हाथ में चाय का कप है।
माना जा रहा है कि अफरीदी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
वे अपनी बातों और ड्रेस से धवन को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की याद दिलाना चाहते हैं।
अभिनंदन का मिग 21 विमान पाकिस्तानी वायुसेना से डॉग फाइट के दौरान पाकिस्तान में गिर गया था।
पाकिस्तान ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, और इस दौरान कैप्टन अभिनंदन का चाय की प्याली के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था।
इससे पहले, शिखर धवन ने अफरीदी को टैग करते हुए लिखा था, कारगिल में भी हराया था, पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कॉमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!
शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा था कि अगर भारत में कोई पटाखा भी फूटता है तो इसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ दिया जाता है।
उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए थे।
अफरीदी ने कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए भी निशाना साधा था।
यह पहली बार नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर इस तरह का बयान दिया है। अक्सर वे भारत विरोधी बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश करते रहते हैं।
*Chouro jeet haar ko , aao tumhey chae pilata hun Shikhar . #FantasticTea https://t.co/ilEOepsVm0 pic.twitter.com/T45O8o2XUR
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 29, 2025
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी डिजाइनर संग करीना की फोटो पर बवाल
हरियाणा: BJP नेता द्वारा DSP से माफी मंगवाने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
पहलगाम हमले पर विवादित बयान: बुजुर्ग ने कहा, सही हुआ, अल्लाह सबको मारेगा!
दिल्ली में दिनदहाड़े बस पर हमला: युवक ने तोड़े शीशे, वायरल हुआ वीडियो
कांग्रेस नेता यूडी मिंज के पोस्ट पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, मिंज का दावा - अकाउंट हैक!
दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगी सड़क, मुख्यमंत्री और एलजी ने दी जानकारी
आतंकवादियों को पनाह, फिर लड़ने का क्रेडिट? भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल
LOC पर फिर धांय-धांय: पाकिस्तान ने 5वीं बार तोड़ा सीजफायर, भारत का करारा जवाब!
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 35 गेंदों में शतक, बने IPL के सबसे युवा शतकवीर
अमेठी की गलती रायबरेली में नहीं दोहराएंगे राहुल गांधी: परिवार से सीधा रिश्ता रखेंगे