आईपीएल में एक नया सितारा उभरा है - वैभव सूर्यवंशी।
14 वर्षीय वैभव ने राजस्थान और गुजरात के मैच में सोमवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ दिया।
राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज गेंदबाजों को उन्होंने छक्के और चौकों से खूब धोया।
अपनी 101 रनों की पारी में वैभव ने 94 रन केवल छक्के और चौके से बनाए। उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए।
महज 17 गेंदों में ही वैभव ने अर्धशतक पूरा कर लिया, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस अर्धशतक के 48 रन उन्होंने सिर्फ छक्के और चौकों से बटोरे।
यह आईपीएल सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है और वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़कर 94 रन छक्के और चौकों से बनाए।
उनकी शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने गुजरात के 210 रनों के लक्ष्य को 16वें ओवर में ही 8 विकेट से हासिल कर लिया।
वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल 2013 में 30 गेंदों में शतक लगाकर पहले स्थान पर हैं।
वैभव 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय झोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था।
Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2025
Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅
Second-fastest hundred in TATA IPL ✅
Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6
उद्घाटन से पहले ही 800 करोड़ के हाईवे पर सवाल, रणदीप सुरजेवाला ने घेरी सरकार!
अहमदाबाद में गरजे 50 बुलडोज़र: तालाब पर बने फार्महाउस और अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग
खुलेआम आतंकियों को पनाह देने की बात कबूली, UN में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला
पहलगाम गोलीबारी: अल्लाह हू अकबर नारा लगाने वाला ऑपरेटर NIA की रडार पर
वैभव सूर्यवंशी का धमाका: चाचा-दादी और कोच ने बताया, कैसे बिहार के लाल ने रचा इतिहास!
बांद्रा में मॉल में भीषण आग, करोड़ो का नुकसान, फायर ब्रिगेड पर लापरवाही का आरोप
प्रतिका रावल ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बनीं सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर
मुजफ्फराबाद में जल्द लहराएगा तिरंगा, 1955 का हिसाब होगा बराबर: निशिकांत दुबे
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक! राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से रौंदा
कश्मीर हमला: कांग्रेस के विवादित पोस्ट से बवाल, राहुल गांधी पर उठे सवाल!