पहलगाम हमले के बाद रूस का बड़ा कदम: नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह
News Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बढ़ते तनाव को देखते हुए रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। रूसी दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए यह बात कही है।

रूसी दूतावास ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तानी अधिकारियों की आक्रामक भाषा को देखते हुए रूसी नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक पाकिस्तान जाने से बचना चाहिए।

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम हमले पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा था।

पुतिन ने कहा, यह क्रूर अपराध किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। हमें विश्वास है कि अपराधियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौता निलंबित करना सबसे बड़ा है।

भारत ने सार्क वीजा छूट योजना (SVES) रद्द करने के साथ-साथ अटारी बॉर्डर बंद करने जैसे कड़े कदम भी उठाए हैं।

पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और वाघा बॉर्डर भी बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने शिमला समझौते को निलंबित करने का भी फैसला किया है।

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म और नाम पूछकर गोली चलाई। इस हमले में मरने वाले अधिकांश हिंदू धर्म से हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पलक और सनी के डांस ने लूटी महफिल, तारारारा यूट्यूब पर मचा रहा धमाल!

Story 1

मेरा मायका भारत, ससुराल पाकिस्तान, अब मैं क्या करूं: वीजा रद्द होने पर अफशीन का दर्द

Story 1

शमी ने पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, अगली ही गेंद पर कर बैठे अनोखी गलती

Story 1

पाकिस्तानी लड़के का हैरतअंगेज़ स्टंट! वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

पहलगाम हमले के बाद ईरान ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

Story 1

हर घर से निकलेगी आवाज़: जामा मस्जिद की सीढ़ियों से पाकिस्तान को दो टूक जवाब, पहलगाम पर मुसलमानों का आक्रोश

Story 1

मैं और हमारी पार्टी आपको पूरा सपोर्ट करेंगे : राहुल गांधी ने CM अब्दुल्ला और LG सिन्हा से की मुलाकात, घायलों से भी मिले

Story 1

पाकिस्तान ने ही कराया हमला! पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का सनसनीखेज आरोप

Story 1

वायरल वीडियो: वे मेरे रिश्तेदार नहीं, भारत छोड़ने को कहे जाने पर पाकिस्तानी महिला का दर्द, लोग कर रहे जांच की मांग

Story 1

पहलगाम हमले के बाद रूस का बड़ा कदम: नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह