पहलगाम हमले के बाद ईरान ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश की
News Image

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

दोनों ओर से हो रही आक्रामक बयानबाजी से तनाव और जंग की आशंका को देखते हुए ईरान और सऊदी अरब आगे आए हैं।

ईरान ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात की है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की पुष्टि की है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ईरान के पड़ोसी हैं। दोनों ही देशों के साथ ईरान के सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। ईरान पड़ोसी होने के नाते दोनों देशों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है।

अराघची ने कहा कि ईरान इस तनाव के समय दोनों देशों के बीच बेहतर समझ बढ़ाने के लिए तैयार है।

उन्होंने फारसी कवि सादी की एक कविता भी साझा की, जिसका भाव है कि दुनिया के सभी इंसान एक ही तरह के हैं और अगर कहीं एक इंसान को दर्द होता है तो बाकी इंसान भी बेचैन रहेंगे। इस कविता का मतलब है कि दुनिया में हर जगह शांति रहे।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की थी और इसे सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनी और मानवीय मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया था।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंधों में तेजी से गिरावट आई है।

प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सहयोगी द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे घातक हमला था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार आतंकवाद के कारण सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

इस बीच, पाकिस्तान ने भी भारत द्वारा लगाए गए दंडात्मक उपायों के जवाब में सभी भारतीय विमानों और भारतीय स्वामित्व वाली एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। साथ ही भारत के साथ सभी व्यापार को भी स्थगित कर दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दरियाई घोड़े ने मगरमच्छ को दी मात, पानी में मचा हड़कंप!

Story 1

भारत-पाक जंग: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में परमाणु युद्ध का खतरा, 7 मिनट में दिल्ली पर हमला!

Story 1

बहुत मजे कर रहे हैं... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटकों की टिप्पणी से मचा बवाल

Story 1

हम 30 साल से ये काम करते आ रहे... आतंकवादी पालने पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा!

Story 1

आतंकिस्तान का अंत शुरू! नियाज़ी ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा!

Story 1

रूस का चौंकाने वाला कदम! पाकिस्तान को लेकर जारी की सख्त चेतावनी

Story 1

राजस्थान रॉयल्स की हार से निराश CEO, गम भुलाने पहुंचे शराब की दुकान!

Story 1

देश सबसे पहले! नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को न्योता देने पर तोड़ी चुप्पी

Story 1

मेरा भाई मुजाहिदीन है : पहलगाम आतंकी घटना से जुड़े आतंकी की बहन का वायरल वीडियो

Story 1

IPL 2025: 75 लाख के खिलाड़ी का अविश्वसनीय कैच! पलटा मैच का रुख