जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने ही देश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की सरकार ही इस हमले के पीछे है।
कनेरिया ने यह बयान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री के उस बयान के जवाब में दिया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी बताया था। कनेरिया ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को स्वीकार करने जैसा है।
कनेरिया ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, जब पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री ही आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी बता रहा हो, तो यह सिर्फ अपमानजनक नहीं है, बल्कि यह मान लेने जैसा है कि हमला हमारे देश ने ही कराया है।
इससे पहले, कनेरिया ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि अगर पाकिस्तान का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब तक इस पर कोई चिंता क्यों नहीं जताई? उन्होंने सेना को हाई अलर्ट पर क्यों रखा है?
कनेरिया ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
दानिश कनेरिया पाकिस्तान के एकमात्र हिंदू क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे खेलकर कुल 276 विकेट झटके। क्रिकेट के मैदान से अब सोशल मीडिया पर राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाले कनेरिया खुद को श्रीराम भक्त कहते हैं और समय-समय पर पाकिस्तान की आतंक परस्त नीतियों की आलोचना करते आए हैं।
हाल ही में उन्होंने यह भी कहा था कि वह हिंदू हैं और उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने कहा था कि एक हिंदू के तौर पर उन्होंने उस देश के लिए खेला जहां उनका जन्म हुआ था, क्योंकि दुनिया में कहीं भी हिंदू रहें, वे अपने देश के प्रति वफादार और समर्पित रहते हैं।
*When the Deputy Prime Minister of Pakistan calls terrorists “freedom fighters,” it’s not just a disgrace — it’s an open admission of state-sponsored terrorism. pic.twitter.com/QlS1UDzq20
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) April 24, 2025
पाकिस्तान का देसी फाइटर प्लेन , पत्थरों से लैस! वायरल वीडियो ने उड़ाया मज़ाक
संबंध होगा तभी दुख में शामिल होंगे क्या? शुभम द्विवेदी पर अखिलेश का विवादित बयान
पहलगाम आतंकी हमला: वहां जाकर मैंने अपनी दुनिया उजाड़ ली... - पत्नी ने बयां किया दर्दनाक मंजर
पाकिस्तान ने ही कराया हमला! पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का सनसनीखेज आरोप
पहलगाम नरसंहार: जबरन ऊपर ले गए घोड़े वाले, पुलिस बनी रही तमाशबीन
क्या शक्तिमान का कॉस्ट्यूम WWE रेसलर से चुराया गया था?
दिल्ली नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, राजा इकबाल सिंह बने मेयर
DNA: देशद्रोहियों पर कार्रवाई; ऑपरेशन फ्लशआउट जारी, अब तक क्या हुआ?
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए तो भुगतने होंगे परिणाम
आतंकिस्तान का अंत शुरू! नियाज़ी ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा!