दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
भाजपा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए मेयर चुनाव में जीत के बाद किसी भी स्वागत कार्यक्रम का आयोजन न करने का निर्णय लिया है।
आम आदमी पार्टी ने पहले ही चुनाव से दूरी बना ली थी, जिसके चलते दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी।
साल 2005 से 2007 के बीच एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्र, तीनों स्तरों पर कांग्रेस की सरकार थी। अब 2025 में एक बार फिर वैसी ही स्थिति बन गई है, जहाँ एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्र तीनों जगह भाजपा की सरकार होगी।
भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को दिल्ली के मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। राजा इकबाल सिंह एक ऐसे परिवार से हैं जो अकाली दल से जुड़ा हुआ है। जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं।
दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा के सरदार राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्ठा को 8 वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में भाग नहीं लिया था।
#WATCH दिल्ली: भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए। pic.twitter.com/vg9z1J45se
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
आतंकी से भिड़ने वाले आदिल के परिवार को शिंदे का बड़ा सहारा: 5 लाख की मदद का ऐलान
IPL 2025: मेंडिस के अविश्वसनीय कैच ने मचाया तहलका, कमेंटेटर्स ने कहा सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच
पहलगाम हमले के बाद रूस का अपने नागरिकों को सीधा संदेश: पाकिस्तान मत जाना
थाईलैंड में विमान दुर्घटना! 6 पुलिस अधिकारियों की मौत, वीडियो आया सामने
दिल्ली MCD को मिला नया मेयर: कौन हैं सरदार राजा इकबाल सिंह और कितनी है उनकी संपत्ति?
क्या पाकिस्तान ने माना आतंकियों को फंडिंग करने का सच? रक्षा मंत्री बोले - होगा ऑल आउट वॉर !
चलता है थोड़ा बहुत... पहलगाम हमले पर महिला पर्यटक का बयान, सोशल मीडिया पर उबाल
बॉलीवुड गाने पर दादी का रील, इंटरनेट पर मचा धमाल!
पहलगाम हमला: आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहना अपमान है , दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री को लताड़ा
पहलगाम हमले पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान, भारतीय सेना पर उठाए सवाल