पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, पर पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर शोएब रहमान ने विवादास्पद बयान दिया है। यह हमला पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने किया था।
शोएब रहमान, जो पाकिस्तान में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं और अब क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में टीवी पर दिखाई देते हैं, ने एक शो में पहलगाम हमले पर बात करते हुए पाकिस्तान का बचाव करने की कोशिश की।
उनका कहना है कि भारत बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है और यह भारत की ही गलती है।
रहमान ने कहा, हमला कश्मीर के पहलगाम में हुआ है, जहां भारत की 9 लाख फौज है। यह हमला 9 लाख फौजियों की मौजूदगी में हुआ है। सबसे पहले तो भारतीय सेना को जवाब देना चाहिए। यह सिक्योरिटी लेप्स है, इसमें आपने पाकिस्तान पर कैसे इल्जाम लगा दिया? आप वहां पर अपनी सिक्योरिटी देखो ना। आप इतना बड़ा देश हो, खुद को सुपर पावर बोलते हैं। आप बिना किसी सबूत के सारा इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहे हो।
शोएब रहमान के इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस हमले के बाद अपने देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए।
कनेरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर वास्तव में पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि गहराई से, आप सच्चाई जानते हैं - आप आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और उनका पालन-पोषण कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।
The responsibility for the terrorist incident in Pahalgam entirely on Indian security forces, nine lakh soldiers are deployed there.@awaztvofficial @iamsurajkp#Pahalgam #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack #PSL2025 #PSL #PSLX #IPL2025 #Shuaibrehman #شعیب_رحمن #Cafecricket pic.twitter.com/3D4LFxfPlO
— Shuaib Rehman (@SMRehmaan) April 24, 2025
घायल हूं, इसलिए घातक हूं: राघव चड्ढा की अग्निपरीक्षा औरAAP की अंदरूनी कलह का नया मोड़
क्या भारत-बांग्लादेश क्रिकेट के बीच जमी बर्फ पिघलेगी? ढाका की हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने दिए ये संकेत
पाकिस्तान में 80% लोग गे ! ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के दावे ने मचाई हलचल
प्रीति जिंटा का वह खास पोस्ट जिसने जीता फैंस का दिल, पंजाब किंग्स की जीत के बाद मचा बवाल
लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर फूटा मंत्री का गुस्सा: निरीक्षण में मिली गंदगी, अधिकारियों का कटा वेतन
IPL 2026: अशोक शर्मा की रफ्तार का तूफान , 154.2 किमी/घंटा की गेंद से तोड़ा नॉर्खिया का रिकॉर्ड
NMACC के 3 साल: नीता अंबानी ने बताया भारतीय संस्कृति में 3 का रहस्य
ईरान ने F-15 गिराकर बढ़ाई अमेरिका की मुश्किलें, ट्रंप प्रशासन की बढ़ी टेंशन!
राजस्थान अब सीधे जुड़ेगा अरब सागर से: नेशनल वाटरवे-48 से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर
दूध की एक बूंद भी नहीं, फिर भी रोज बनता था 400 किलो पनीर: नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश