दिल्ली नगर निगम (MCD) मेयर चुनाव में भाजपा (BJP) उम्मीदवार सरदार राजा इक़बाल सिंह ने जीत हासिल की है। कुल 143 वोट डाले गए, जिनमें से 133 वोट राजा इक़बाल सिंह के पक्ष में आए। कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 8 वोट मिले।
भाजपा उम्मीदवार जय भगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं। इस पद के लिए अन्य दलों ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
अपनी जीत के बाद राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ों को हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना और दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वे सब मिलकर पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे।
सरदार राजा इक़बाल सिंह मुखर्जी नगर वार्ड 13 के पार्षद हैं। मेयर बनने से पहले वे दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष के पद पर थे। वे पहले नॉर्थ MCD के मेयर भी रह चुके हैं और सिविल लाइन्स ज़ोन की वार्ड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।
उनका परिवार अकाली दल से जुड़ा रहा है। उनके ससुर GTB नगर के पार्षद रह चुके हैं, और उनके भाई आज भी अकाली राजनीति में सक्रिय हैं।
2020 तक राजा इक़बाल सिंह सिविल लाइन्स ज़ोन की जिम्मेदारी अकाली दल की ओर से संभाल रहे थे। जब अकाली दल ने NDA से नाता तोड़ा, तो पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और वे भाजपा में शामिल हो गए। 2021 में बीजेपी ने उन्हें नॉर्थ MCD का मेयर बनाया था।
2022 के चुनाव में राजा इक़बाल सिंह ने अपनी संपत्ति 3 करोड़ 13 लाख 26 हजार 415 रुपए बताई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन पर कोई देनदारी नहीं है।
#WATCH दिल्ली: राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
उन्होंने कहा, हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़े के पहाड़ हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान करना और दिल्ली के लोगों को सभी बुनियादी और ज़रूरी सुविधाएं प्रदान करना होगा। हम सब मिलकर पूरी लगन… pic.twitter.com/ZFvh8jtTGh
आतंकी मेरे चचेरे भाई नहीं, आम लोगों को परेशान न करें: भारत से लौट रही पाकिस्तानी महिला का दर्द
पतंग की तरह लहराकर समंदर में गिरा विमान, सभी यात्री मृत
पहलगाम हमले पर कनेरिया का प्रहार: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री का बयान देश प्रायोजित आतंकवाद की स्वीकृति
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद शराब की दुकान में दिखा टीम का अहम सदस्य, मचा हड़कंप !
थाईलैंड में विमान दुर्घटना! 6 पुलिस अधिकारियों की मौत, वीडियो आया सामने
पहाड़ों में घेराबंदी: हिड़मा-देवा गुट को खत्म करने के लिए बड़ा ऑपरेशन जारी
भाई से भाई को लड़ाने की कोशिश: पहलगाम हमले पर राहुल गांधी का बयान
अगर ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा! मेंडिस के फ्लाइंग कैच से दुनिया दंग!
आतंकी से भिड़ने वाले आदिल के परिवार को शिंदे का बड़ा सहारा: 5 लाख की मदद का ऐलान
देश सबसे पहले! नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को न्योता देने पर तोड़ी चुप्पी