पहाड़ों में घेराबंदी: हिड़मा-देवा गुट को खत्म करने के लिए बड़ा ऑपरेशन जारी
News Image

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पुलिस नक्सलियों के टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (TCOC) के दौरान एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में जुटी है। पिछले चार दिनों से इस इलाके में 5 से 8 हजार जवान नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र-तेलंगाना की सीमा पर, बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा-नड़पल्ली के जंगल में तीन राज्यों की संयुक्त फ़ोर्स नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षाबलों को जंगल में 300 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

रुक-रुककर हुई गोलीबारी में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने 3 महिला नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण फ़ोर्स पिछले 3-4 दिनों से जंगल और पहाड़ों में पैदल ही आगे बढ़ रही है।

बस्तर के IG सुंदरराज पी. इस ऑपरेशन को नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लगभग 200 नक्सली पहाड़ की चोटी पर जंग की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने असला-बारूद भी इकट्ठा कर रखा है। हालांकि, नक्सलियों के पास राशन की कमी है।

फोर्स की व्यापक तैनाती को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ऑपरेशन लगभग 15 दिनों से ज्यादा चलेगा। ऑपरेशन का उद्देश्य हिड़मा और देवा के नेतृत्व वाले नक्सली गुट को खत्म करना है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! भारत ने किया स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण

Story 1

पहलगाम और मुर्शिदाबाद में धर्म पूछकर हत्या, ममता और खरगे आतंकवाद का समर्थन करते हैं: गिरिराज सिंह

Story 1

खाने को भी नहीं मिलेगा... पहलगाम में पर्यटकों की मौत से टूटा उम्मीदों का सहारा, छलका स्थानीयों का दर्द

Story 1

आसमान से गिरा रहस्यमय पिंड, मकान ध्वस्त, जमीन में बना गहरा गड्ढा!

Story 1

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, सावरकर पर टिप्पणी को लेकर चेतावनी, फडणवीस ने जताया आभार

Story 1

दिल्ली नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, राजा इकबाल सिंह बने मेयर

Story 1

धोनी के आगे नहीं चली ट्रेविस हेड की चाल, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Story 1

पहलगाम हमले पर महिला पर्यटक का विवादित बयान: सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

Story 1

एसी को 18 डिग्री पर चलाना: ठंडक नहीं, कूड़े का ढेर!

Story 1

थाईलैंड में विमान दुर्घटना! 6 पुलिस अधिकारियों की मौत, वीडियो आया सामने