पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पूरे देश में गुस्सा उबल रहा है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की सीढ़ियों से शुक्रवार को पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया।
जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों मुसलमानों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की आवाज बुलंद की और कहा कि पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों का भी दुश्मन है।
कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर मारे गए 26 पर्यटकों के लिए देशभर में शोक और गुस्से की लहर है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद पर भी जबरदस्त आक्रोश दिखा। सैकड़ों मुसलमानों ने हाथों में तिरंगे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
जामा मस्जिद से कहा गया, जो हमारी मुल्क पर बुरी नजर रखेगा, सबसे पहले हिंदुस्तान के एक-एक मुसलमान का खून बहेगा। हम अपने मुल्क में आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे। सरकार जल्द से जल्द सख्त फैसले ले, कड़े फैसले ले। उसके बाद देश को सुकून मिलेगा। कश्मीर के उन भाइयों को भी सलाम जिन्होंने आतंकवादियों का मुकाबला किया और जानें बचाईं। हम उन 26 परिवारों के साथ हैं जिनके बच्चों की जान गई।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का एक-एक नागरिक, 140 करोड़ देशवासी, हिंदू हो, मुस्लिम हो या सिख, ईसाई, गरीब हो या अमीर, आतंकवाद को हिंदुस्तान के अंदर पनपने नहीं देगा।
इस जामा मस्जिद से हम कहना चाहते हैं कि जो कह रहे हैं कि लड़ाई लड़ रहे हैं, वो हिंदुस्तान के मुसलमानों के साथ भी अत्याचार और अन्याय कर रहे हैं। ये आपस में नफरत पैदा करना चाहते हैं। भाई को भाई से लड़वाना चाहते हैं। इस मुल्क में 75 साल पहले हिंदुओं और मुसलमानों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब आतंकवाद के खिलाफ एकसाथ लड़ेगा।
#Watch | पहलगाम हमले के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मस्जिद की सीढ़ियों पर जुटे सैकड़ों मुसलमानों ने नमाज के बाद पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की आवाज बुलंद की।#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/pjmPram2gk
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 25, 2025
ये सिर्फ लप्पेबाज है : अभिषेक शर्मा के शून्य पर आउट होने पर फैंस का फूटा गुस्सा
पहलगाम हमले के आरोपियों पर सेना का प्रहार: एक घर बम से उड़ाया, दूसरा बुलडोजर से ध्वस्त
पहलगाम हमले में पति खोने वाली हिमांशी को जानते हैं एल्विश यादव, कहा - कॉलेज में साथ थी, 30 बार फ़ोन किया...
कश्मीर के उन भाइयों को सलाम: जामा मस्जिद में गूंजे आतंकवाद विरोधी नारे
शर्मनाक हार के बाद धोनी का खुलासा: इस खिलाड़ी ने छीनी जीत!
मैं और हमारी पार्टी आपको पूरा सपोर्ट करेंगे : राहुल गांधी ने CM अब्दुल्ला और LG सिन्हा से की मुलाकात, घायलों से भी मिले
DNA: देशद्रोहियों पर कार्रवाई; ऑपरेशन फ्लशआउट जारी, अब तक क्या हुआ?
पलक और सनी के डांस ने लूटी महफिल, तारारारा यूट्यूब पर मचा रहा धमाल!
हवा में उड़े SRH के मेंडिस, काव्या मारन हुईं इम्प्रेस!
पतंग की तरह लहराकर समंदर में गिरा विमान, सभी यात्री मृत