जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने सभी मृतकों की सूची जारी कर दी है। इनमें अधिकतर पर्यटक थे, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों से शांति की तलाश में कश्मीर आए थे। दुर्भाग्यवश, यह यात्रा उनके जीवन का अंतिम सफर साबित हुई।
मृतकों में सर्वाधिक 6 लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
हरियाणा के करनाल निवासी 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी इस हमले में मारे गए। उनकी हाल ही में शादी हुई थी। 16 अप्रैल को मसूरी में शादी और 19 को रिसेप्शन के बाद, वह अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने आए थे।
हमले में कर्नाटक के 4, गुजरात के 3, कोलकाता और केरल के 2-2 लोग भी मारे गए हैं। पहलगाम का एक स्थानीय निवासी भी हमले में मारा गया।
मृतकों में एक मुस्लिम और 23 हिंदू शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो विदेशी पर्यटकों ने भी इस हमले में अपनी जान गंवाई है।
मृतकों की सूची इस प्रकार है:
इस नरसंहार के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
*#पलहगाम आतंकी हमले में हत्या से पहले नेवी अफसर (लेफ्टीनेंट) #विनयनरवाल और उनकी पत्नी #हिमांशी का अंतिम वीडियो...। pic.twitter.com/9uo753UhNk
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) April 23, 2025
पहलगाम हमले पर अबू आजमी का बयान: धर्म पूछकर मारा तो वे मुसलमान नहीं
अब तड़पेगा पाकिस्तान! सिंधु जल समझौता रोका, बूंद-बूंद को तरसेगा!
पाकिस्तानियों के वीजा रद्द, सिंधु जल समझौता रोका: भारत का कड़ा रुख
ज्वैलर्स से मुक्ति! गोल्ड ATM में बेचें सोना, मिनटों में पाएं पैसा!
PSL में लाइव मैच के दौरान थप्पड़बाजी! मैदान पर गिरा खिलाड़ी
बिना अपील के आउट! ईशान किशन के विकेट ने मचाया बवाल, सिद्धू ने उठाए सवाल
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते : मुस्लिम महिलाओं के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीजा न मिला तो कश्मीर गए, आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल
पहलगाम हमले पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान: मुसलमानों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है
बारामूला में ढेर आतंकियों के पास से चॉकलेट, सिगरेट और पाकिस्तानी करेंसी बरामद!