पुराने सोने के गहने बेचने में अक्सर ज्वैलर्स की मनमानी चलती है, जहाँ जानकारी के अभाव में ग्राहक कम कीमत पर सोना बेचने को मजबूर हो जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने एक नया तरीका निकाला है।
शंघाई में एक गोल्ड ATM लगाया गया है, जिसके माध्यम से सोने के गहने आसानी से बेचे जा सकते हैं। सोना बेचने के लगभग 30 मिनट के अंदर पैसा सीधे ग्राहक के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। इस ATM की खासियत यह है कि इसमें धोखाधड़ी की कोई संभावना नहीं है।
कैसे काम करता है गोल्ड ATM:
यह मशीन सोने के गहने, सिक्के या बिस्किट स्वीकार करती है, जिनका न्यूनतम वजन 3 ग्राम और शुद्धता 50% होनी चाहिए।
जांच प्रक्रिया के तहत, मशीन सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाती है। इसके बाद उन्नत सेंसर तकनीक से उसकी शुद्धता और वजन की जांच की जाती है।
मूल्य निर्धारण शंघाई गोल्ड एक्सचेंज के ताजा रेट के आधार पर किया जाता है। प्रोसेसिंग शुल्क काटकर बाकी राशि का भुगतान कर दिया जाता है।
भुगतान सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाता है और इसके लिए किसी आईडी या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। पूरी प्रक्रिया मात्र 30 मिनट में पूरी हो जाती है।
शेन्जेन स्थित किंगहुड ग्रुप द्वारा बनाई गई इस गोल्ड-टू-कैश मशीन को शंघाई में शुरू किया गया है। यह मशीन बेहद आसान और तकनीकी रूप से उन्नत है। इसमें सोने को पिघलाकर उसकी शुद्धता और वजन की जांच की जाती है, जिसके बाद ग्राहक के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है।
Gold ATM in Shanghai: Drop your jewellery, it checks purity, melts it, calculates value, and credits your account instantly.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 21, 2025
If this comes to India, traditional gold lenders might need a new business model.
Transparency in. Exploitation out. pic.twitter.com/KgjI7nxCP9
सड़क पर प्यार का प्रदर्शन: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से बरसा पानी और चप्पल!
राहुल का गोयनका को सरेआम इग्नोर, क्या लखनऊ के मालिक को हो रहा है पछतावा?
हैदराबाद बनाम मुंबई का मुकाबला: कौन बनाएगा बड़े रिकॉर्ड?
घाटी से पर्यटकों का पलायन: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला का छलका दर्द, एयरपोर्ट से NH44 तक फंसे लोग
रोहित शर्मा का तूफ़ान! फॉर्म में लौटते ही रचा इतिहास, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
केएल राहुल का पलटवार: गोयनका से मिलाया हाथ, फिर दिखाया ठेंगा!
बिहार से मुंबई के लिए हाईस्पीड ट्रेन, MP-UP के स्टेशनों से गुजरेगी!
पहलगाम में खून की होली: मजहब पूछकर कत्लेआम, पाक आर्मी चीफ के बयान के बाद मचा हाहाकार
केएल राहुल का तंज: मेंटॉर केविन पीटरसन पर कसा तगड़ा व्यंग्य, ड्रेसिंग रूम में हंसी का माहौल!
पहलगाम आतंकी हमला: कैंडल मार्च में हंसी, फूटा लोगों का गुस्सा