सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल २०२५ का ४१वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में १४३ रन बनाए।
१४४ रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की।
सिर्फ १२ रन बनाते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
रोहित शर्मा टी२० क्रिकेट में १२००० रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने यह मुकाम अपने ४५६वें टी२० मैच की ४४३वीं पारी में हासिल किया।
विराट कोहली ने ४०७ टी२० मैचों की ३९० पारियों में १३२०८ रन बनाए हैं।
टी२० क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने ४६३ मैचों में १४५६२ रन बनाए थे।
रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के लिए टी२० क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने २०१८ के बाद आईपीएल में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने नाबाद ७६ रनों की पारी खेली थी।
इस मैच में उन्होंने ४६ गेंदों पर ७० रन बनाए, जिसमें ८ चौके और ३ छक्के शामिल थे।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने २५९ छक्के लगाए हैं, जबकि कीरोन पोलार्ड ने २५८, सूर्यकुमार यादव ने १२७, हार्दिक पांड्या ने ११५ और ईशान किशन ने १०६ छक्के लगाए हैं।
सबसे कम गेंदों में १२००० टी२० रन बनाने वालों में रोहित शर्मा ८८८५ गेंदों के साथ छठे स्थान पर हैं।
सबसे तेज १२००० टी२० रन बनाने वालों में रोहित शर्मा ४४३ पारियों के साथ छठे स्थान पर हैं।
🙌 𝗦𝗜𝗫𝗘𝗥 𝗖𝗛𝗔 𝗥𝗔𝗝𝗔 🙌
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2025
Hitman overtakes the Llord for most sixes in Blue & Gold 👊#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #SRHvMI pic.twitter.com/sZwJBefOsW
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, दोस्त ने पूछा - कैसा रहा?
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू स्कूली लड़कियों से अश्लीलता: CCTV फुटेज से सनसनी!
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई: भारत के 5 बड़े फैसले
कश्मीरी बाद में, पहले हम हिंदुस्तानी : पहलगाम हमले पर कश्मीर में आक्रोश, मस्जिदों से उठी आवाज़!
कैच छूटा, काव्या मारन की अटकी सांसें थमीं!
पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख: सिंधु जल समझौता निलंबित, सीमाएं सील
सिर्फ़ उनकी वजह से जिंदा हूं... शहीद नेवी अफसर को पत्नी की भावुक विदाई
पाकिस्तानियों के वीजा रद्द, सिंधु जल समझौता रोका: भारत का कड़ा रुख
मैदान पर बवाल! हार्दिक पंड्या और महेला जयवर्धने के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल
पाकिस्तान में भी चल रहा IPL! रमीज राजा की जुबान फिसली, PSL में दे दिया आईपीएल कैच का पुरस्कार