उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने बिहार के सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी से सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
यह ट्रेन मध्य प्रदेश के सतना, जबलपुर, इटारसी में भी रुकेगी।
सहरसा और मुंबई के LTT स्टेशन के बीच चलने वाली यह अमृत भारत ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसका किराया 45 पैसे प्रति किमी है।
यह बिहार की दूसरी अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन होगी, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
सहरसा-एलटीटी मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जनरल और सेकंड क्लास डिब्बों में विशेष डिवाइस लगाई गई हैं। झटका मुक्त यात्रा के लिए सेमी-ऑटोमैटिक कपलर लगाए गए हैं। दोनों छोर में लोकोमोटिव के साथ पुश-पुल ऑपरेशन के लिए कंट्रोल कपलर की सुविधा दी गई है।
अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे सहरसा स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचेगी।
सहरसा से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल 1950 किमी दूर है। हमसफर ट्रेन इस दूरी को साढ़े 35 घंटे में तय करती है, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस 34 घंटे में यह सफर पूरा करेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार के सहरासा स्टेशन से शुरू होगी और खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, मुगलसराय, मिर्जापुर, छिवकी, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशन होते हुए लोकमान्य तिकल टर्मिनल पहुंचेगी।
*देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की एक नई श्रेणी - अमृत भारत ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए बिहार की दूसरी अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन होने वाली है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन बिहार के लोगों की यात्रा को बेहतर यात्रा अनुभव के साथ और अधिक आरामदायक बनाएगी।#RailInfra4Bihar pic.twitter.com/nDY8UT9sOn
— East Central Railway (@ECRlyHJP) April 22, 2025
रमीज राजा की जुबान फिसली, PSL को कह डाला HBL IPL !
कपड़े धोने से पहले जेब खाली करना भूला शख्स, वॉशिंग मशीन में हुआ भयानक धमाका!
बंगाल से कश्मीर तक: पहलगाम हमले पर कनेरिया का तीखा बयान, हफीज ने जताया दुख
पहलगाम हमले पर राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: दुनिया देखेगी कैसा जवाब मिलेगा!
जय हिंद! 6 दिन की दुल्हन का विलाप - पहलगाम हमले में शहीद पति की अर्थी से लिपटकर बोली, मुझे तुम पर हर दिन गर्व होगा
पहलगाम के गुनहगारों से कैसे हिसाब होगा? रक्षा मंत्री ने मंच से खोला राज!
कश्मीर हमला: आतंक पर भारत के पड़ोसियों की एकजुट आवाज!
UPSC टॉपर शक्ति दुबे का वंदे भारत से प्रयागराज आगमन, स्टेशन पर जश्न का माहौल
पाकिस्तानियों के वीजा रद्द, सिंधु जल समझौता रोका: भारत का कड़ा रुख
पहलगाम हमले के बाद भारत का पाक पर प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित, वाघा बॉर्डर बंद!