दिल्ली में हड़कंप: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश!
News Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिससे राजधानी में खलबली मच गई है। बच्चों से मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी।

रेखा गुप्ता ने सीधे Queen Marry School को चेतावनी दी है कि उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। यह फैसला दिल्ली के स्कूलों के लिए एक बड़ा झटका है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के मशहूर स्कूल Queen Marry School के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की घोषणा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्हें अधिकारियों की बैठक लेते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने कड़ा निर्देश दिया, Queen Marry School के लोगों को अभी के अभी सचिवालय बुलाइये और बताईये की हम उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने जा रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के किसी भी स्कूल को मनमानी फीस वसूलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्हें कई अभिभावकों से शिकायतें मिली थीं कि स्कूल मनमाने तरीके से एडमिशन फीस, किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर हजारों रुपए वसूल रहे हैं। यह साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, हमारा काम जनता के हक की रक्षा करना है। स्कूल अगर कानून नहीं मानेंगे तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि वे तुरंत राजधानी के सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच शुरू करें। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी घोषणा की, जिस पर अभिभावक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, अगर किसी भी माता-पिता से स्कूल अधिक फीस मांगता है या किताबें किसी खास दुकान से खरीदने को मजबूर करता है, तो हमें तुरंत सूचना दें। सरकार आपके साथ है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह कदम लाखों अभिभावकों के लिए राहत भरा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं, कह रहे हैं कि ऐसी नेता चाहिए जो सीधे एक्शन ले और रेखा गुप्ता मम्मियों की सुपरहीरो बन गई हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PBKS vs KKR: कैमरे पर गाली तो सिर्फ शुरुआत, हर्षित राणा के टीममेट्स ने खोले गहरे राज!

Story 1

हाथ में कलावा, माथे पर तिलक: मानस बनकर शादी करने पहुंचा मोहम्मद रईस, गोत्र पूछते ही खुली पोल

Story 1

धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!

Story 1

दहेज का दिखावा: बेटी की शादी में पिता ने ससुराल को दिया ऐसा दहेज, देखकर दंग रह गए लोग

Story 1

अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: ISS ने दिखाई जगमगाते भारत की मनमोहक तस्वीर

Story 1

तमिलनाडु: वक्फ बोर्ड का दावा, 150 परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस, कांग्रेस MLA का विवादित बयान!

Story 1

पश्चिम बंगाल हिंसा: मुसलमानों को किसी का मोहरा नहीं बनना चाहिए - सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

Story 1

पहली मुलाकात में प्रीति जिंटा का सवाल, प्रियांश के जवाब पर शरमाईं डिंपल गर्ल !

Story 1

क्या धोनी ने इशारों में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर उठाया सवाल?

Story 1

बंगाल: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद 500 हिंदू परिवारों का पलायन, रात के अंधेरे में गांव छोड़ने पर मजबूर