मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा से हालात बेकाबू हो गए हैं। हिंदुओं के घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को पलायन करते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरों पर डर और मजबूरी साफ़ झलक रही है।
हिंसा इतनी भयावह थी कि लोगों को अपना घर-द्वार तक छोड़कर जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हिंसा के बाद लगभग 500 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।
शुक्रवार और शनिवार को विरोध के नाम पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट का तांडव मचा। अपनी जान बचाने के लिए लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
शमशेरगंज और धुलियान जैसे हिंसा प्रभावित इलाकों से भागे लगभग 500 परिवारों ने मालदा जिले के वैष्णवनगर पारलाल हाई स्कूल में शरण ली है।
बंगाल पुलिस के एडीजी जावेद शमीम के अनुसार, स्थिति सुधरने के साथ ही लोग अब वापस लौट रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा में लोगों को वापस लौटने में मदद की जा रही है। राज्य पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मुर्शिदाबाद में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
*2025 की हालत देखिए
— अखण्ड भारत संकल्प (@Akhand_Bharat_S) April 15, 2025
2047 की कल्पना करिए#MurshidabadViolence रात के अंधेरे में पश्चिम बंगाल से भागते हिंदू
पश्चिम बंगाल से हिन्दू का पलायन शुरू भाग हिंदू भाग !!
जात-पात में बिखरा हिंदू आखिर कब तक भागता फिरता रहेगा!!
Hindus Must Unite 🤝 बंगाल के हिंदुओं का दर्द देश के हर… pic.twitter.com/P2NDfU7T0O
सिगरेट के पैसे पर सड़क पर जंग: दो लड़कों की मारपीट का वीडियो वायरल
बंगाल: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद 500 हिंदू परिवारों का पलायन, रात के अंधेरे में गांव छोड़ने पर मजबूर
DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर विवाद: DUSU अध्यक्ष करेंगे प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर लिपाई!
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
धोनी ने पकड़ा BCCI का रोबोटिक कुत्ता ! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान: भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते
खतरनाक इश्क: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने तोड़ डाली प्रेमी की 13 हड्डियां!
खरगे-तेजस्वी मुलाकात: मांझी ने बताया जंगलराज वापसी की बैठक
कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत
नहीं थम रहा गोबर लेप विवाद: डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्राचार्य के दफ्तर को पोता