दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा कक्षाओं की दीवारों पर गोबर से लिपाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला का कहना है कि यह गर्मी में ठंडक प्रदान करने के लिए किया गया है, लेकिन अब यह विवाद का विषय बन गया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने इस मुद्दे पर प्रिंसिपल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर गोबर से लिपाई करने से ठंडक मिलती है, तो प्रिंसिपल अपना एसी उन्हें दान कर दें।
एक्स पर एक पोस्ट में रौनक खत्री ने कहा, मैं उनके इस क्रांतिकारी पहल का समर्थन करता हूं। बुधवार को मैं अपने साथियों के साथ गोबर लेकर मैडम के ऑफिस जाऊंगा और कॉलेज के प्रिंसिपल वाले दफ्तर की दीवार को लीपने में उनकी पूरी मदद करूंगा।
उन्होंने आगे कहा, हमें पूर्ण विश्वास है कि मैडम अब अपने कक्ष से AC हटवाकर छात्रों को सौंपेंगी और गोबर से लीपे हुए इस आधुनिक और प्राकृतिक ठंड वातावरण में कॉलेज का संचालन करेंगी! मैं प्रिंसिपल से अपील करूंगा कि AC आप हमें दान कर दीजिए, देसी ठंडक तो सबको मिलनी चाहिए मैडम, आपके ऑफिस में भी गोबर लगाना चाहिए।
पूरे मामले पर सफाई देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने पीटीआई को बताया, यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा किए जा रहे एक चल रहे शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा था। यह प्रक्रियाधीन है। मैं एक सप्ताह के बाद पूरे शोध का विवरण साझा कर पाऊंगी। शोध रिपोर्ट केबिन में किया जा रहा है। मैंने उनमें से एक की खुद ही लिपाई की है। प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं होता है। कुछ लोग पूरी जानकारी जाने बिना गलत सूचना फैला रहे हैं।
प्रिंसिपल ने कथित तौर पर कॉलेज के शिक्षकों के समूह में खुद ही वीडियो साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि सी ब्लॉक में कक्षाओं को ठंडा करने के लिए स्वदेशी तरीकों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने संदेश में लिखा, जिनके यहां कक्षाएं हैं, उन्हें जल्द ही इन कमरों को नए रूप में मिलेगा। आपके शिक्षण अनुभव को सुखद बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि लक्ष्मीबाई कॉलेज 1965 में स्थापित हुआ था और यह अशोक विहार में स्थित है। यह दिल्ली सरकार के अधीन संचालित होता है। कॉलेज में पांच ब्लॉक हैं, जिनमें से एक पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत गोबर से लिपाई का काम जारी है।
कुछ दिन पहले आप सभी ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्या का वो ऐतिहासिक वीडियो देखा होगा, जिसमें वो कक्षा में गोबर लीपती नज़र आई थीं!
— Ronak Khatri (@ronak_khatrii) April 15, 2025
अब इस क्रांतिकारी पहल को आगे बढ़ाते हुए, मैं अपने साथियों के साथ गोबर लेकर मैडम के ऑफिस जाऊँगा और उनके प्राचार्य कक्ष को लीपने में पूरी मदद करूँगा।… pic.twitter.com/kdz4giCHnq
चुनाव से पहले बिहार की जनता ने तेजस्वी को माना मुख्यमंत्री, RJD और कांग्रेस बैठक के बाद नेता का दावा
हर्षित राणा फोन में क्या देखते हैं? KKR खिलाड़ियों ने खोली पोल!
7 मैच, 48 रन: क्या रिकी पोंटिंग ने प्रीति जिंटा को लगाया चूना?
शराब पीने का अनोखा तरीका: दादा जी के लॉजिक ने हिला डाला इंटरनेट!
14 साल का वनवास खत्म: PM मोदी ने पहनाए नंगे पैर रहने वाले रामपाल कश्यप को जूते
रमनदीप का तूफानी कैच: पलटा मैच का रुख, हर कोई रह गया दंग!
क्या ये मुमकिन है? 16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा 1500 किलो का ट्रैक्टर!
IPL के बीच श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी खुशखबरी, ICC ने किया सम्मानित
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: ISS ने दिखाई जगमगाते भारत की मनमोहक तस्वीर
मनमानी फीस वसूली पर दिल्ली CM का कड़ा एक्शन, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी!