आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने खेले गए 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाल ली है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद धोनी का एक बयान सामने आया है, जिसे कुछ लोग गायकवाड़ की कप्तानी पर तंज के रूप में देख रहे हैं।
धोनी ने कहा, अगर आप पावरप्ले को देखें तो हम गेंद से जूझ रहे थे। एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम मनचाही शुरुआत नहीं दे पाए। साथ ही लगातार विकेट गिर रहे थे। हम कुछ हद तक गलत समय पर विकेट गंवाते रहे। इसका एक कारण यह हो सकता है कि चेन्नई का विकेट थोड़ा धीमा है। जब हम घर से बाहर खेले हैं तो बल्लेबाजी इकाई ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। शायद हमें ऐसे विकेट पर खेलने की जरूरत है जो थोड़ा बेहतर हो ताकि बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का आत्मविश्वास मिले। आपको डरपोक क्रिकेट खेलने की जरूरत नहीं है।
गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 में से 4 मैच गंवाए थे, जिसमें घरेलू मैदान पर लगातार 3 हार शामिल हैं। चोट के कारण गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शेख राशिद को टीम में शामिल किया गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 167 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि एमएस धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रनों की धुआंधार पारी खेली। धोनी को उनकी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
*THE OG, THALA DHONI SMASHING AT EKANA 🇮🇳 pic.twitter.com/sr6jUBlZsW
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 14, 2025
वायरल वीडियो: पिता का दोस्त बनकर मांग रहा था पैसा, लड़की की चतुराई देख स्कैमर भी बोला- मान गए बेटा!
आदिवासी बेटी से दरिंदगी: मां रोती रही, पिता गिड़गिड़ाता रहा, पुलिस ने झाड़ा पल्ला!
रमनदीप सिंह का करिश्मा! बैक टू बैक अद्भुत कैच, देखकर सब रह गए दंग
सुनील नरेन का बल्ला अंपायर की पकड़ में, मैदान पर उतरने से रोका!
ससुराल में मौज-मस्ती? मैक्सवेल फिर फ्लॉप, फैंस ने उड़ाया मजाक!
करारी हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने मानी अपनी गलती, कहा - मैं लेता हूं सारा दोष
बेंगलुरु: मस्जिद के बाहर बुर्का पहनी महिला को तालिबानी सजा, भीड़ ने डंडों से पीटा
किसी के मोहरे मत बनो: वक्फ कानून पर हिंसा के बीच चिश्ती की नसीहत
IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया सबसे छोटा स्कोर!
आईपीएल में जीत के बाद खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, युजवेंद्र चहल को लगाया गले!