शरीयत संविधान से ऊपर: झारखंड मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के बयान से मचा बवाल
News Image

झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के एक बयान पर विवाद गहरा गया है। हफीजुल हसन ने कहा है कि मुसलमानों के लिए शरीयत संविधान से पहले है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए शरीयत पहले है और उसके बाद संविधान। यह बयान एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान दिया गया।

हफीजुल हसन ने कहा, हमारे लिए शरीयत बड़ा है। हम लोग कुरान को अपने सीने में रखते हैं और संविधान को हाथ में। मुसलमान सीने में कुरान और हाथ में संविधान लेकर चलता है। हम पहले शरीयत को मानेंगे फिर संविधान को।

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सोरेन सरकार से हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

विवाद बढ़ने पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

कौन हैं हफीजुल हसन अंसारी?

हफीजुल हसन अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। वह मधुपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पास अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, शहरी विकास, पर्यटन, खेल और युवा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। उनके पिता, हाजी हुसैन, शिबू सोरेन के करीबी माने जाते थे और वह भी विधायक रह चुके हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!

Story 1

14 साल का वनवास खत्म: PM मोदी ने पहनाए नंगे पैर रहने वाले रामपाल कश्यप को जूते

Story 1

धोनी ने पकड़ा BCCI का रोबोटिक कुत्ता ! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Story 1

मुसलमान पंचर ठीक करते हैं : पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष का तीखा हमला

Story 1

14 साल बाद टूटा रामपाल का प्रण, PM मोदी ने खुद पहनाए जूते

Story 1

क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? राजद नेता का बड़ा बयान!

Story 1

रॉकेट लैंड होते ही जेफ बेजोस ने मंगेतर को लगाया गले, ऐतिहासिक पल का वीडियो आया सामने

Story 1

तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!

Story 1

वायरल वीडियो: कुर्ता-पायजामा पहने शख्स ने बंदर को मारी लात, यूजर्स में आक्रोश

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: क्या बता रहे हैं लोग, कैसे हैं हालात?