अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने सोमवार (14 अप्रैल 2025) को मिशन NS-31 को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा। इस मिशन में जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज और पॉप स्टार कैटी पेरी सहित छह महिलाओं ने अंतरिक्ष की यात्रा की।
ब्लू ओरिजिन के रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी और लगभग 11 मिनट बाद पृथ्वी पर वापस लौटा।
धरती पर लौटने के बाद कैप्सूल से बाहर निकलते ही जेफ बेजोस ने अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज को गले लगाया।
कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा, टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे भी इस मिशन में शामिल थीं।
मिशन के दौरान, सिंगर कैटी पेरी ने लुई आर्मस्ट्रॉन्ग का व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड गाना गाया। इस रॉकेट ने आने-जाना मिलाकर कुल 212 किलोमीटर का सफर तय किया।
यह 1963 में सोवियत कॉस्मोनॉट वैलेंटिना तेरेश्कोवा की सोलो स्पेसफ्लाइट के बाद पहला ऑल-फीमेल मिशन था, जिसमें सभी महिलाएं थीं। जमीन पर लौटने के बाद कैटी पेरी और गेल किंग ने धरती को चूमा।
लॉरेन सांचेज स्पेस में एक छोटी सी डिवाइस लेकर गई थीं, जो उड़ान के दौरान उनकी सीट के नीचे उड़ती रही। इस डिवाइस को अमेरिकी NGO फ्लोवन फॉर टीचर्स इन स्पेस ने बनाया था।
लॉरेन सांचेज ने बताया कि वह स्पेस में डिवाइस इसलिए लेकर गईं ताकि वहां की ध्वनि, तापमान और दबाव को रिकॉर्ड किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे स्कूली बच्चों को यह समझने में आसानी होगी कि न्यू शेपर्ड उड़ान का अनुभव कैसा होता है।
कैटी पेरी ने बताया कि वह इस यात्रा के बारे में एक गीत लिखेंगी।
This is one of the worst things I’ve seen.
— Petey B (@realpeteyb123) April 14, 2025
Jeff Bezos is such a dork, and this entire thing is so cringe.
pic.twitter.com/T6qbV3wgNH
सपा विधायक का विवादित बयान - भगवान श्राप देकर मुसलमानों को भस्म कर देते!
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका, एडम ज़म्पा हुए बाहर!
शादी से मुकरने पर बॉयफ्रेंड की हड्डी-पसली एक कर दी, दबंग गर्लफ्रेंड का कारनामा!
राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के बाद सपा सांसद का नया बयान: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ, तुममें किसका DNA?
नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!
तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर, अभिनेता-निर्देशक एसएस स्टेनली का 58 वर्ष की आयु में निधन
हर्षित राणा ने उड़ाया डेब्यू कर रहे खिलाड़ी का मज़ाक, आउट कर ऐसे भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल
खतरनाक इश्क: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने तोड़ डाली प्रेमी की 13 हड्डियां!
दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!
IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव!