IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव!
News Image

IPL 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर एक अविश्वसनीय जीत दर्ज की। पंजाब ने कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 16 रनों से मात दी और नया रिकॉर्ड बनाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम, 111 रनों पर ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए, वहीं सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए।

112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 15.1 ओवरों में 95 रनों पर सिमट गई। इस तरह पंजाब ने IPL में सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने का कीर्तिमान स्थापित किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने 2009 में 116/9 रनों का स्कोर बचाया था।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम ही दर्ज है। खास बात यह है कि यह कारनामा भी उन्होंने IPL 2024 में, कोलकाता के खिलाफ ही किया था।

पंजाब के मामूली स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। शुरुआती दो ओवरों में ही सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए।

अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और स्कोर को 62 रन तक पहुंचाया। इसके बाद पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और रहाणे और रघुवंशी को लगातार दो ओवरों में आउट कर दिया।

वेंकटेश अय्यर भी 11वें ओवर में मैक्सवेल का शिकार बने। कोलकाता की आधी टीम 74 रन के स्कोर पर वापस लौट चुकी थी।

मैक्सवेल के बाद 12वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को आउट कर कोलकाता को और भी मुश्किल में डाल दिया।

मार्को येनसन ने हर्षित राणा को आउट कर पंजाब की जीत की उम्मीद जगा दी। वैभव अरोड़ा के रुप में कोलकाता को 9वां झटका लगा।

आंद्रे रसेल ने कुछ बड़े शॉट मारकर मैच को पलटने की कोशिश की, लेकिन अंत में मार्को येनसन ने आखिरी विकेट लेकर पंजाब को रोमांचक जीत दिलाई।

कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था।

पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए, जबकि मार्को येनसन ने 3 विकेट झटके।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लॉस एंजिल्स में दुनिया की पहली स्पर्म रेस , हाई-टेक कैमरों से रोमांच

Story 1

गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

Story 1

वक्फ कानून पर पाक को भारत का करारा जवाब: गिरेबान में झांकने की नसीहत!

Story 1

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी तूफान? क्या बीजेपी छोड़ उद्धव ठाकरे का हाथ थामेंगे कई नेता?

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका, क्या धोनी भी होंगे गायकवाड़ की तरह बाहर?

Story 1

अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी का धरती को चुंबन: 11 मिनट में रचा इतिहास

Story 1

रोमांचक जीत के बाद पंजाब किंग्स टॉप 4 में, 6 टीमों का सफर लगभग खत्म!

Story 1

हर शहर में 8-10 मौतें! कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तार

Story 1

मध्य पूर्व में तबाही: युद्ध नहीं, धूल ने छीनी सांसें!

Story 1

वायरल वीडियो: पिता का दोस्त बनकर मांग रहा था पैसा, लड़की की चतुराई देख स्कैमर भी बोला- मान गए बेटा!