वक्फ बिल को लेकर विवाद जारी है। कर्नाटक के कांग्रेस नेता कबीर खान ने इस बीच एक उकसाने वाला बयान दिया है जिसके कारण उन्हें राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
कबीर खान, जो कर्नाटक के दावणगेरे नगर निगम से पूर्व पार्षद रह चुके हैं, आदर्श नगर इलाके में छिपे हुए थे।
वायरल वीडियो में कबीर खान सरकार को धमकाते हुए युवाओं से कानून तोड़कर जान कुर्बान करने की अपील कर रहे हैं।
वीडियो में कबीर खान कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बसों और ट्रेनों में आग लगा दो। कुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान करने दो।
उन्होंने आगे कहा कि हर शहर में 8 से 10 मौतें होनी चाहिए। याचिकाएं और पोस्टर सब बेकार हैं, अब सिर्फ तबाही ही असर डाल सकती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।
अजमेर एसपी वंदिता राणा के अनुसार, कर्नाटक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजमेर में छिपा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से ऑपरेशन चलाया गया और कबीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें तुरंत कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
*Here is the video of Kabir Khan, a Congress leader from Karnataka. pic.twitter.com/UiGVtj99p7
— Anshul Saxena (@AskAnshul) April 15, 2025
क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान: भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते
हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!
क्या मुर्शिदाबाद हिंसा में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बांग्लादेशी और रोहिंग्या भी शामिल? ममता पर भड़के जगदंबिका पाल!
चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!
क्या ये मुमकिन है? 16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा 1500 किलो का ट्रैक्टर!
धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
पंजाब की रोमांचक जीत: खुशी से झूमीं मालकिन प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने