हरियाणा में मोदी का कांग्रेस को चैलेंज: किसी मुस्लिम को अध्यक्ष बनाओ, पंचर वाले मुसलमानों की क्यों बात
News Image

हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस को संविधान का भक्षक बताते हुए पीएम ने कहा कि इन लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उन्हें दो बार चुनाव में हराया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, बनाओ उन्हें अपना अध्यक्ष।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय को कोई फायदा नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्हें नुकसान ही पहुंचाया।

कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने का विकल्प चुना। बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा।

कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है। वक्फ कानून का सही से उपयोग होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

मोदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर कांग्रेस के अंदर थोड़ी सी भी हमदर्दी है तो किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता।

लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला। इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी।

नए वक्फ कानून के तहत अब किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।

मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुनाव से पहले बिहार की जनता ने तेजस्वी को माना मुख्यमंत्री, RJD और कांग्रेस बैठक के बाद नेता का दावा

Story 1

उड़ते पक्षी के पेट से निकली ईल मछली, देखकर लोग हुए हक्के-बक्के!

Story 1

कभी बेआबरू कर निकालने वाले संजीव गोयनका से धोनी की मुलाकात!

Story 1

बिहार: कांग्रेस-राजद गठबंधन बेमेल , मांझी की नाराजगी पर जायसवाल का पलटवार

Story 1

वक्फ संपत्ति पर TMC नेताओं का कब्जा, इसलिए भड़का रहे हिंसा: बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार

Story 1

दिल्ली में हड़कंप: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश!

Story 1

वक्फ संशोधन के बाद यूसीसी पर सरकार की नजर? मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता!

Story 1

प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला

Story 1

IPL 2025 के बीच श्रेयस अय्यर पर ICC की मेहरबानी, प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित!

Story 1

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दोबारा समन, जमीन सौदे में फिर फंसे!