पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हैं और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एनडीए गठबंधन से नाराज हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मांझी की नाराजगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी बहुत खुश हैं और एनडीए गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है।
जायसवाल ने कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का एजेंडा एक-दूसरे का कद कम करना है। राजद कभी नहीं चाहेगा कि कांग्रेस बिहार में अपना आधार बढ़ाए, जबकि कांग्रेस चाहती है कि वह बिहार में राजद से बड़ी बनी रहे।
जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव की मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात पर इन लोगों का गठबंधन बेमेल है। कांग्रेस बिहार में बड़ी भूमिका में आना चाहती है, लेकिन राजद कभी उन्हें बड़ी भूमिका में आने नहीं देना चाह रहा है। ये दोनों पार्टियां आंख-मिचौली का खेल खेल रही हैं।
*#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, कांग्रेस और RJD का गठबंधन बेमेल गठबंधन है, दोनों का एजेंडा एक दूसरे का कद कम करना है। RJD कभी नहीं चाहेगी कि कांग्रेस बिहार में फिर से अपना आधार बढ़ाए और कांग्रेस चाहती है कि मैं बिहार में RJD का बड़ा भाई बना रहूं। यह… pic.twitter.com/lf5qYiGQHD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2025
रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ : नीता अंबानी का वायरल जवाब!
हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!
IPL 2025: विकेट देखा और मार दिया... धोनी ने रन आउट का खोला राज, पंत हुए डर से लाल!
राजस्थान कांग्रेस में कलह: दो विधायकों की ग़ैरमौजूदगी पर डोटासरा का हमला, स्लीपर सेल खत्म करने की चेतावनी
मुर्शिदाबाद हिंसा: बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ, केंद्र ने भेजी अतिरिक्त सुरक्षा
90 के दशक के लौंडे : शोएब अख्तर ने हफीज को PSL में जमकर धोया
चीन की ज़बरदस्त चाल: अमेरिका की रणनीति हुई फेल, दुनिया में मची खलबली!
चू** समझ रही है क्या? गाजियाबाद पुलिस अधिकारी का महिला से अभद्रता करते वीडियो वायरल
सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार
हंसी-खुशी शराब पियो, लंबी उम्र जियो? दादाजी का वायरल लॉजिक सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!