सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार
News Image

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं द्वारा हिन्दू धर्म के प्रति विवादास्पद टिप्पणियां जारी हैं। विधायक इंद्रजीत सरोज ने हिन्दू देवी-देवताओं को शक्तिहीन बताया है तो वहीं सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दो-दो हाथ करने की धमकी दी है।

इंद्रजीत सरोज ने कहा कि हिन्दू देवी-देवताओं में शक्ति नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जब विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण किया, लूटपाट की, तो उस समय देवी-देवता क्या कर रहे थे? उन्हें तो आक्रमणकारियों को श्राप दे देना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि यदि देवी-देवताओं में शक्ति होती तो मुसलमान भस्म हो जाते, मर जाते, अंधे हो जाते, अपाहिज हो जाते। उन्होंने कहा कि उनके लिए तो डॉ. आंबेडकर ही भगवान हैं, और उन्हें ही मानना चाहिए।

इंद्रजीत सरोज ने ये बातें एएनआई को सफाई देते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत के मंदिरों में ताकत होती तो लुटेरे यहां नहीं आते।

उधर, राणा सांगा को गद्दार कहने वाले रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को धमकी दी है। उन्होंने करणी सेना के आगरा में उनके खिलाफ प्रदर्शनों के बावजूद कहा कि 19 अप्रैल को अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं और उसके बाद लड़ाई का मैदान तैयार होगा जिसमें दो-दो हाथ होंगे। उन्होंने करणी सेना से पूछा कि अगर मुस्लिमों में बाबर का डीएनए है तो तुम भी बता दो कि तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है। उन्होंने दावा किया कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है।

इन टिप्पणियों से लगता है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव हिन्दू विरोध के ही मुद्दे पर लड़ने का मन बना लिया है। क्योंकि पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के राणा सांगा को गद्दार कहा, लेकिन उन पर कार्रवाई के बदले उनका समर्थन किया जा रहा है। अखिलेश यादव अक्सर PDA फॉर्मूले की बात करते हैं, शायद इसमें हिन्दुओं के लिए कोई जगह नहीं है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जगन्नाथ मंदिर पर चील का हमला, ध्वज लेकर उड़ा! अनहोनी की आशंका से दहशत

Story 1

हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी

Story 1

16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा ट्रैक्टर, सबकी आंखें रह गईं खुली की खुली!

Story 1

दहेज का दिखावा: बेटी की शादी में पिता ने ससुराल को दिया ऐसा दहेज, देखकर दंग रह गए लोग

Story 1

बिहार चुनाव: तेजस्वी, राहुल और खरगे ने बनाई रणनीति, कांग्रेस की 70 सीटों पर दावेदारी!

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका, क्या धोनी भी होंगे गायकवाड़ की तरह बाहर?

Story 1

नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!

Story 1

रॉकेट लैंड होते ही जेफ बेजोस ने मंगेतर को लगाया गले, ऐतिहासिक पल का वीडियो आया सामने

Story 1

कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

Story 1

ससुराल में मौज-मस्ती? मैक्सवेल फिर फ्लॉप, फैंस ने उड़ाया मजाक!