मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।
पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि वक्फ में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं की जमीन है, जिसके कारण राज्य सरकार की शह पर कानून का विरोध किया जा रहा है।
सुकांत मजूमदार ने कहा कि जब तक ममता बनर्जी नहीं चाहेंगी, तब तक राज्य में हिंसा की घटनाएं कम नहीं होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी इसके माध्यम से अपनी ताकत दिखा रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि इसके पीछे का राज यह है कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता और कई जगहों पर वक्फ की संपत्ति पर टीएमसी के नेताओं का कब्जा है।
एक सवाल के जवाब में सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह आरोप गलत है कि भाजपा राज्य में ध्रुवीकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में ध्रुवीकरण होता है, तो इसका लाभ टीएमसी को मिलता है, न कि भाजपा को। बंगाल में 100 प्रतिशत मुस्लिमों का ध्रुवीकरण होता रहा है, वहीं हिंदुओं का ध्रुवीकरण नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दंगा मुस्लिम बहुल इलाकों में हुआ है। हिंदुओं के इलाकों में दंगा नहीं हुए हैं और उन जगहों पर टीएमसी के सांसद विधायक हैं।
सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय बलों को मदद नहीं मिल रही है। उन्हें दंगा वाले इलाकों में जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के दावे को गलत बताया कि अब हालत नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी हिंसा हो रही है और बीएसएफ के जवानों को दंगाइयों ने घेर लिया था।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बीएसएफ के जवानों को तैनात किया है। प्रशासन ने मुर्शिदाबाद, मालदा और बीरभूम जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। केंद्र सरकार ने लगभग 300 बीएसएफ जवानों को तैनात किया है, और अतिरिक्त पांच कंपनियों को भी भेजा गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है।
*वक्फ में तृणमूल नेताओं की जमीन, इसीलिए भड़का रहे हिंसा - बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार का आरोप@manogyaloiwal | #WaqfBill | #Bengal pic.twitter.com/QynBMOpwoI
— NDTV India (@ndtvindia) April 15, 2025
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की तड़प ने झकझोरा, जानिए क्या है मामला?
खरगे-तेजस्वी मुलाकात: मांझी ने बताया जंगलराज वापसी की बैठक
चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!
नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!
साड़ी बांटने के दौरान आरजेडी विधायक ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार, मची भगदड़
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: ISS ने दिखाई जगमगाते भारत की मनमोहक तस्वीर
अपने अल्पसंख्यकों की हालत देखो... : वक्फ कानून पर पाक को भारत की खरी-खरी
कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत
मुर्शिदाबाद हिंसा: क्या बता रहे हैं लोग, कैसे हैं हालात?
लॉस एंजिल्स में दुनिया की पहली स्पर्म रेस , हाई-टेक कैमरों से रोमांच