करुण नायर की धुआंधार बल्लेबाजी, बुमराह हुए आगबबूला, मैदान पर तीखी बहस, रोहित का रिएक्शन वायरल!
News Image

आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा।

3 साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए करुण नायर ने मिले मौके को भुनाया। इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे नायर ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

जिस जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से दुनिया के बल्लेबाज डरते हैं, करुण नायर ने उनकी गेंदों पर 9 गेंदों में 26 रन ठोक डाले।

नायर ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

जब करुण नायर 48 रन पर थे, तब उन्होंने बुमराह की गेंद पर दो रन दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। रन लेते समय वे बुमराह से टकरा गए।

मुंबई इंडियंस के इस स्टार गेंदबाज को यह बात पसंद नहीं आई। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बुमराह ने नायर से कुछ कहा। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था।

करुण नायर भी जवाब देने से पीछे नहीं हटे और मामला बढ़ गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बीच-बचाव कर नायर को शांत रहने के लिए कहा।

बुमराह और नायर के बीच लड़ाई को देख रहे रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जब बुमराह और नायर के बीच बहस हो रही थी, तब रोहित शर्मा इस लड़ाई को एन्जॉय करते दिखे। कैमरे का फोकस उन पर गया तो उन्होंने गर्दन घुमाकर फनी रिएक्शन दिया।

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 41, सूर्या ने 40 और तिलक वर्मा ने 59 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद करुण नायर और अभिषेक पोरेल के बीच 119 रनों की साझेदारी हुई।

करुण नायर ने 40 गेंदों पर 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होते ही दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की।

अनुभवी स्पिनर करण शर्मा ने अहम मौके पर 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर इस सीजन में दूसरी जीत हासिल की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जगन्नाथ मंदिर में दिखा अद्भुत दृश्य: ध्वज लेकर आकाश में गरुड़, शुभ या अशुभ संकेत?

Story 1

नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!

Story 1

मुझे क्यों मिला अवॉर्ड? धोनी ने मैन ऑफ द मैच पर जताई हैरानी

Story 1

साड़ी बांटने के दौरान आरजेडी विधायक ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार, मची भगदड़

Story 1

संकट में विनोद कांबली के लिए मसीहा बने गावस्कर, हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद!

Story 1

स्ट्राइक देंगे तो तुम... धोनी-दुबे पर सूर्यकुमार यादव की मजेदार पोस्ट वायरल

Story 1

प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला

Story 1

युवक ने कार से तीन लोगों को कुचला, फिर सड़क पर लगाने लगा धार्मिक नारे!

Story 1

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़, भक्तों में खलबली, क्या है रहस्य?

Story 1

मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार