आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत में कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे की अहम भूमिका रही।
दुबे ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, जबकि धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने धोनी और दुबे को लेकर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार ने लिखा, माही भाई - स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लेगा? दुबे - ट्राइ कर लेंगे, माही भाई - ट्राइ करना है तो हम ही कर लेते है, तुम बस रन आउट मत कर देना...
इस मैच में धोनी की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही। उन्होंने स्टंपिंग और रन आउट किए, और फिर 11 गेंदों में 26 रन बनाए।
धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में 6 साल बाद उन्हें यह पुरस्कार मिला। पिछली बार 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 44 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत के 63 रन शामिल थे। सीएसके ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
*Indian T20i captain Suryakumar Yadav s Instagram story for MS Dhoni. 🐐 pic.twitter.com/qbP3lReISp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 15, 2025
पंजाब की रोमांचक जीत: खुशी से झूमीं मालकिन प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल पर निशाना? कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन!
छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ की वक्फ संपत्ति घोटाला: 400 को नोटिस!
नहीं थम रहा गोबर लेप विवाद: डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्राचार्य के दफ्तर को पोता
ट्रम्प का कनाडा पर रुख कायम, चीन से व्यापार वार्ता की पहल का आह्वान
वार्ड बॉय बना डॉक्टर! इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल, नौकरी से निकाला गया
अलीगढ़: बेटी की शादी से पहले, सास अपने होने वाले दामाद के साथ हुई फरार!
बिहार में मौसम का मिजाज बदला: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
नासिक में आधी रात को उपद्रव, अवैध दरगाह गिराने पहुंची टीम पर पथराव, 21 पुलिसकर्मी घायल
रहाणे की एक चूक से डूबी KKR, रघुवंशी भी रहे गुनहगार! जीता मैच हारी केकेआर